साक्षी मलिक के दावे पर नाबालिग पहलवान के पिता का बयान, कहा- नहीं मिली धमकियां
wrestlers protest, Sakshi Malik on Minor wrestler, wrestlers protest news, wrestlers protest update, Minor female wrestler, Minor wrestler statement, पहलवानों का विरोध, नाबालिग पहलवान पर साक्षी मलिक, पहलवान धरना खबर, पहल
Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने हाल ही में एक बयान जारी किया था, जिसके बाद अब नाबालिग पहलवान के पिता की प्रतिक्रिया आई है।
पहलवान साक्षी मलिक ने हाल ही में अपने पति के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें साक्षी मलिक ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि नाबालिग पहलवान ने अपने परिवार के खिलाफ दी गई धमकियों के बाद बृजभूषण सिंह के मामले में अपने बयान को बदला।

जिस पर अब नाबालिग पहलवान के पिता, जिन्होंने डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा कि उनके परिवार को कोई धमकी नहीं मिली।
साक्षी के बयान के बाद पिता की प्रतिक्रिया
पिता की प्रतिक्रिया साक्षी मलिक और उनके पहलवान-पति पति सत्यव्रत कादियान द्वारा जारी एक वीडियो बयान के मद्देनजर आई है, जहां साक्षी मलिक ने कहा था कि नाबालिग पहलवान ने अपना बयान डराने-धमकाने के डर से बदल दिया था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा कि उनके परिवार को कोई धमकियां नहीं मिलीं, जिसके कारण उनकी बेटी पर अपना बयान बदलने के लिए दबाव डाला गया। इसी के साथ उन्होंने पहलवान साक्षी मलिक से अपने बयान को स्पष्ट करने की मांग की है।
'धमकियों के दावों में कोई सच्चाई नहीं'
रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा कि हमें जो करना चाहिए था, हमने कर दिया है। हमारे परिवार को धमकियों के ऐसे दावों में कोई सच्चाई नहीं है।
आपको बता दें कि साक्षी मलिक ने जारी वीडियो मं बताया था कि नाबालिग महिला पहलवान ने दो बार बयान दिए थे। पहले पुलिस को आईपीसी की धारा 161 के तहत और बाद में धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने, लेकिन नाबालिग पहलवान के परिवार को धमकियां मिल रही थीं, इसलिए उसने बयान बदल लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications