बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला आयोग ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस, मिला निराश करने वाला जवाब
Wrestlers Protest: पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Brij Bhushan Singh: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। दरअसल, एक बार फिर से सभी पहलवानों ने उनके खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर मोर्चा खोल दिया है। . ढाई महीने पहले पहलवानों बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक ने ब्रजभूषण सिंह पर शोषण के आरोप लगाए थे।
दिल्ली महिला आयोग ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कथित तौर पर प्राथमिकी दर्ज करने में विफल रहने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और पूछा है कि अभी तक इस मामले में बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। दरअसल, पहलवानों ने आयोग से शिकायत की थी कि उन्होंने 2 दिन पहले दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन अभी तक उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
दिल्ली पुलिस ने दिया ये जवाब
वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि अब तक कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ( Brij Bhushan Singh) के खिलाफ सात शिकायतें मिली हैं, कुछ दिल्ली से और कुछ बाहर से। सभी शिकायतों की जांच की जा रही है। पुख्ता सबूत सामने आने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
पहलवानों के छलके आंसू, कहा- तीन महीने होने को है, न्याय नहीं मिला
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज करने में कथित रूप से विफल रहने पर दिल्ली पुलिस को डीसीडब्ल्यू के नोटिस पर पहलवान विनेश फोगट ने कहा कि 3 महीने हो गए, और हमें न्याय नहीं मिला, इसलिए हम फिर से विरोध कर रहे हैं। हम न्याय की मांग करते हैं, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हम आभारी हैं कि डीसीडब्ल्यू हमारा समर्थन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications