Wrestlers Protest: पहलवानों का कैंडल मार्च, विनेश बोलीं- हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला।

Wrestlers Protest Candle March

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसर गंज लोकसभा सीट निर्वाचित सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन अब जोर पकड़ने लगा है। रविवार को पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ बड़ी संख्या में डब्ल्यूएफआई चीफ के खिलाफ एक्शन की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर पहलवानों ने शासन को सांसद के खिलाफ एक्शन के लिए 15 दिन का समय दिया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे पहलवानों ने इंसाफ और डब्ल्यूएफआई प्रमुख व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला। जिसमें किसान संगठन के भी लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: पहलवानों के समर्थन में हरियाणा औऱ यूपी के अलावा राजस्थान की खाप, जानिए रणनीति

कैंडल मार्च के बाद विनेश फोगट ने कहा कि अगर 21 मई तक कोई प्रस्ताव नहीं आया तो हम एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी ने हमारे विरोध को हाईजैक नहीं किया है, बस अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई में लोग हमारे साथ हैं। ये लोग हमारा सम्मान करते हैं और हमारी गरिमा की परवाह करते हैं।

वहीं पहलवानों के विरोध को समर्थन देने पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि वे विरोध को बाहर से समर्थन देंगे। टिकैत ने कहा, "ये बच्चे हमारी और देश की धरोहर हैं। हम हर संभव मदद करेंगे। हमारे गांव के लोग दिन में आएंगे रात में चले जाएंगे जिन लोगों को रात में रुकना है वह रुक भी सकते हैं। जो कमेटी पहले से तय हुई है वहीं कमेटी इस आंदोलन को चलाएगी।" टिकैत ने कहा, अगर 21 तारीख तक सरकार बातचीत नहीं करती है और समाधान नहीं निकालती तो इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।"

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Ganguly के बयान पर Phogat बोलीं, आप घर भरो, जनता भाड़ में जाए | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों से समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत, कहा-'भूत उतारना पड़ेगा'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+