Wrestlers Protest: पहलवानों से समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत, कहा-'भूत उतारना पड़ेगा'
पिछले 15 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। ऐसे में अब किसान संगठन और खाप पंचायत का उनको समर्थन मिल गया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना 15 दिनों से जारी है। पहलवानों के समर्थन में कई राजनीतिक हस्तियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। अब इस कड़ी में रविवार को किसान नेता राकेश टिकैत जंतर-मंतर पहुंचे।
इससे पहले जंतर-मंतर पहुंचीं खाप पंचायत ने पहलवानों के समर्थन में 16 मई को हरियाणा से दिल्ली तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इधर, किसानों और संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पहलवानों को पूरा समर्थन: राकेश टिकैत
धरने पर बैठीं पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पूनिया से मुलाकात के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कहा कि हमारा धरना दे रहे पहलवानों को पूरा समर्थन है। हम चर्चा के बाद आगे के कदम के बारे में फैसला करेंगे। राकेश टिकैत ने भी बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
अपने ही अंदाज में बोला हमला
इसी के साथ मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने अपने ही अंदाज में कहा कि भूत उतारना पड़ेगा। इसके लिए कभी-कभी मिर्ची का भी इस्तेमाल करना पड़ता है और कभी-कभी कुछ और करना पड़ता है। राकेश टिकैत ने तंज करते हुए कहा कि हम इस मामले पर मोदी सरकार पर क्यों नहीं बोलेंगे? क्या हमें इस मुद्दे पर राहुल गांधी की आलोचना करनी चाहिए?
Recommended Video
आरोप साबित हुए तो फांसी लगा लूंगा: बृज भूषण
इधर, एक बार फिर पहलवानों के आरोप पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि आरोप साबित होने पर खुद ही फांसी लगा लेंगे। अपने बयान में उन्होंने कहा कि अगर उन पर यौन शोषण का एक भी आरोप साबित हो गया तो वह खुद ही फांसी लगा लेंगे।
आपको बता दें कि पहलवानों ने बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिस पर दिल्ली पुलिस दो एफआईआर भी दर्ज की है, लेकिन फिर भी अपनी और मांगों को लेकर महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications