दवा नहीं लाया तो महिला ने पति को हथौड़े से पीटकर मार डाला, बेटी ने देखा खौफनाक मंजर
घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि हंसी ने हथौड़ा फेंकने के बाद कैंची से भी पति पर हमला किया। इससे उसके चेहरे और घर की दीवार पर खून मिला
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार रात एक महिला ने अपने पति को हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। महिला अपने पति से झगड़े की वजह से गुस्सा थी। शाम को पति ने झगड़े के दौरान उसे पीटा था। कपल की छह साल की बेटी घटनाक्रम की गवाह थी। उसकी आंखों के सामने ही महिला ने अपने पति को खौफनाक मौत दी। हालांकि डर के मारे बच्ची चुप रही।

दवा लाना भूल गया था पति
पुलिस के मुताबिक, मरने वाला शख्स कमल अनाथ था। सात साल पहले उसकी शादी हंसी नाम की महिला से हुई थी। हंसी मानसिक तौर पर परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। उसे गुस्सा बहुत आता था। 32 वर्षीय कमल सोमवार को फैक्ट्री से लौटते वक्त हंसी की दवाई लाना भूल गया और इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होने लगा। READ ALSO: लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पास मिला हथियारों का जखीरा, ISIS के झंडे के साथ मिली एक डायरी
चेहरे और दीवार पर मिला खून
डीसीपी (रोहिणी) एनएन तिवारी ने कहा, 'झगड़े के दौरान कमल ने हंसी की पिटाई कर दी। इस वजह से वह गुस्सा थी और बदला लेने के लिए कमल के सोने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह सोया हंसी ने हथौड़े से उसके सिर पर हमला बोल दिया।' घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि हंसी ने हथौड़ा फेंकने के बाद कैंची से भी पति पर हमला किया। इससे उसके चेहरे और घर की दीवार पर खून मिला। READ ALSO: केरल में कॉलेज का फरमान- कपड़े बदलते वक्त भी दरवाजा लॉक न करें लड़कियां
मां को बताया पूरा सच
हंसी ने रात घर में बिताई और कुछ समय के लिए बाहर हो रही एक शादी देखने के लिए भी पहुंची। वहां मौजूद महिलाओं ने उससे चेहरे पर लगे खून के बारे में पूछा तो उसने बात टाल दी। मंगलवार को हंसी ने घर का काम किया लेकिन जब वह इस पछतावे को झेल नहीं पाई तो अपनी मां के पास गई और सारी घटना बताई। पड़ोसियों को भी इस बात की भनक लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर कमल की लाश बरामद की और हंसी को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications