लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पास मिला हथियारों का जखीरा, ISIS के झंडे के साथ मिली एक डायरी
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए फायर ऑप्टिक कैमरे अंदर डाले गए जिससे दो लोगों के अंदर होने की आशंका हुई। हालांकि जब सर्च ऑपरेशन खत्म हुआ तो एक ही लाश मिली।

ISIS के खुरासान मॉड्यूल का आतंकी था सैफुल्ला

पहले हुआ था दो लोगों के होने का शक

कानपुर का रहने वाला है सैफुल्ला
एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि मारा गया आतंकी सैफुल्ला कानुपर का रहने वाला है। उसकी उम्र महज 22 से 23 साल के बीच है। एटीएस के 20 कमांडो सर्च ऑपरेशन में लगे थे। मंगलवार को दिन में मध्य प्रदेश में पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ होने का शक जताया गया था। जांच के दौरान इसके तार आतंकियों तक जा पहुंचे।

घर से बरामद हुआ ये सामान
आतंकी सैफुल्ला के मारे जाने के बाद घर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 650 जिंदा कारतूस मिले हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक, कैश और सोना भी बरामद हुआ है। कुछ देसी बम भी मिले हैं जबकि कुछ बम अधूरे बनाए पड़े थे। एटीएस ने घर से 8 रिवॉल्वर और चार चाकू भी बरामद किए हैं। तलाशी के दौरान आईएसआईएस का झंडा और एक डायरी भी बरामद हुई है।

मकान मालिक से भी हो सकती है पूछताछ
जिस मकान में आतंकी सैफुल्ला रहता था उसका मालिक मलिहाबाद में रहता है। उससे भी पुलिस पूछताछ करेगी कि आखिर कैसे उसने घर दिया और क्या डॉक्यूमेंट लिए थे। यूपी पुलिस के डीजीपी जावीद अहमद ने बताया कि कानपुर और आसपास के इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अगले 24 घंटों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। होली के मद्देनजर खुफिया विभाग और पुलिस चौकसी बरत रही है। इस मॉड्यूल से जुड़े दूसरे आतंकियों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications