केरल में कॉलेज के प्रिंसिपल का फरमान- कपड़े बदलते वक्त भी दरवाजा लॉक न करें लड़कियां

आदेश पर प्रिंसिपल ने कहा है कि लड़कियां इसलिए दरवाजे लॉक करती हैं ताकि चोरी से मोबाइल फोन इस्तेमाल कर सकें, या फिर वो समलैंगिक हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं।

कोल्लम। केरल के एक कॉलेज ने लड़कियों के लिए तुगलकी फरमान जारी किया है। कैंपस में एंट्री के समय और ड्रेस कोड को लेकर आदेश जारी करने पर नाराजगी झेलने वाले कॉलेज ने अब फरमान जारी किया है कि कोई लड़की कपड़े बदलते वक्त भी हॉस्टल कमरे का दरवाजा लॉक नहीं करेगी। केरल के कोल्लम जिले में स्थित उपासना नर्सिंग कॉलेज के इस आदेश के खिलाफ छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

समलैंगिक संबंधों से दूर रखने के लिए जारी किया आदेश

समलैंगिक संबंधों से दूर रखने के लिए जारी किया आदेश

'दरवाजे के पीछे कुर्सी रखें, लॉक न करें'

'दरवाजे के पीछे कुर्सी रखें, लॉक न करें'

स्टूडेंट्स पॉर्न न देखें इसलिए बंद किया गया इंटरनेट

स्टूडेंट्स पॉर्न न देखें इसलिए बंद किया गया इंटरनेट

कॉलेज प्रशासन ने कैंपस में इंटरनेट इस्तेमाल पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। कैंपस में कथित तौर पर स्टूडेंट्स पर पॉर्न देखने का आरोप लगाते हुए यह सुविधा बंद की गई है। छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ बीते शुक्रवार से विरोध-प्रदर्शन शुरू किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल सिर्फ पिछड़ी जातियों की स्टूडेंट्स को निशाना बना रहे हैं।

छात्राओं ने लगाए प्रिंसिपल पर आरोप

छात्राओं ने लगाए प्रिंसिपल पर आरोप

मंगलवार को भी छात्राओं ने कैंपस के बाहर प्रिंसिपल के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा और नारेबाजी की। छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल जानबूझकर उन्हें पढ़ने नहीं दे रहे हैं और लगातार तरह-तरह के नियम जारी करके उन्हें परेशान कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+