बस में मोबाइल चुरा भाग रहे पॉकेटमार को महिला ने दबोचा, हमले में घायल पति की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रगति मैदान के पास चलती बस में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश ने विरोध करने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, लेकिन मृतक की पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए एक जेबकतरे को दबोचने में सफल रही। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। हालांकि पति को छुड़ाने पहुंची महिला को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने दूसरे बदमाश को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

चिड़ियाघर से वापस लौट रहा था दंपति
मृतक की पहचान अमरजीत के तौर पर हुई है। अमरजीत (25) उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के निलौठी गांव में रहता था। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वह पत्नी मंजू, बेटे और भाई के साथ चिड़ियाघर गया था। शाम करीब 5.15 बजे घर जाने के लिए डीटीसी की बस पकड़ी थी।

जेबकतरे ने अमरजीत के सीने में चाकू घोंपा
बस में चढ़ते ही प्रगति मैदान के पास चार बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था। इसमें से एक ने उसकी जेब से मोबाइल निकाला तो पत्नी की नजर पड़ी और शोर मचाकर उसे पकड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर चालक ने बस रोका तो पॉकेटमार और उसके तीन साथी उतरकर भागने लगे। अमरजीत और मंजू ने चारों का पीछा किया और करीब 50 मीटर दूर जाकर अमरजीत ने अजीत नाम के जेबकतरे को दबोच लिया। खुद को छुड़ाने के लिए उसने अमरजीत के सीने में चाकू घोंप दिया। अमरजीत लहूलुहान हो गिर पड़ा।

मंजू ने दिखाई हिम्मत एक जेबकतरें को घर दबोचा
लेकिन मंजू ने हिम्मत नहीं हारी उसने जेबकतरों की पीछा किया और एक को मंजू ने लिया तो उसका पॉकेटमार का दूसरा साथी मंजू से हाथापाई करने लगा। एक पॉकेटमार ने उनके हाथ पर चाकू से वार भी किया, लेकिन उनकी पकड़ ढीली नहीं हुई। मंजू की हिम्मत देख कुछ लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने दो पॉकेटमारों को गिरफ्तार कर लिया। घायल मंजू और अमरजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सोमवार को अमरजीत की मौत हो गई। पकड़े गए आरोपी दिल्ली के शहादरा के रहने वाले हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications