पानी के बढ़े हुए बिल माफ करेंगे; आतिशी ने कालकाजी में किया बड़ा वादा
Delhi News: दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी एक्टिव हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी इलाके में पदयात्रा की। इस दौरान आतिशी भी उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद रहीं। लोगों को सबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत सभी राज्यों में लंबे-लंबे Power Cut लगते हैं, लेकिन दिल्ली में 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है।
"बीजेपी शासित राज्य में लंबे पावर कट लगते हैं"
CM आतिशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा जिन राज्यों में शासन सत्ता चला रही है, वहां लंबे-लंबे Power Cut लगते हैं, लेकिन दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आने के बाद 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है।

पानी के बिल माफ़ करेंगे- आतिशी
उन्होंने कहा, केजरीवाल जी ने दिल्ली में सभी लोगों को मुफ़्त इलाज दिया है। आतिशी ने कहा कि सरकार में वापस आने के बाद अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के सभी लोगों के बढ़े हुए पानी के बिल माफ़ करेंगे।
आगे आतिशी ने कहा कि बीजेपी शासित हरियाणा के गुड़गांव में ही महिलाएँ एक साइड के बस सफ़र का ₹50 किराया देती हैं। लेकिन दिल्ली में महिलाओं का AC Bus में भी किराया लगता है Zero। पहले दिल्ली के बच्चे टेंट वाले स्कूलों में पढ़ते थे। जब से केजरीवाल जी की सरकार आई है , आज दिल्ली के लाखों बच्चे World Class सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की माताओं-बहनों को जल्द ही ₹1000/महीना मिलने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications