DUSU चुनाव में VP का पद जीतने वाले अभि दहिया बोले- अगली बार बाकी के तीन सीटें भी जीतेंगे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। छात्रसंघ चुनाव परिणाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( ABVP) ने शानदार जीत दर्ज की है। ABVP ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने चुनाव जीता है। हालांकि, NSUI ने भी एक बड़ी सीट पर कब्जा जमाया है। एनएसयूआई के अभि दहिया ने DUSU के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। 24 वर्षीय अभि दहिया वर्तमान में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर रहे हैं।
अभि दहिया ने कहा है कि यह पूरी मेहनत का नतीजा है। हम कड़ी मेहनत करेंगे और अगली बार बाकी तीन सीटें जीतेंगे। अभि दहिया ने इस बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। तरह-तरह की बाधाएं हमारे उम्मीदवार के रास्ते में आई लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन चुनाव लड़ा और उपाध्यक्ष पद पर हमारे भाई अभि दहिया जीते हैं, मैं उन्हें बहुत बधाई देता हूं।

जानें कौन-कौन उम्मीदवार बने विजेता
ABVP को तीन सीटों पर बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं NSUI को वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट मिली है। अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा ने जीत दर्ज की, सेक्रेटरी पद पर अपराजिता ने, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर सचिन बैसला और उपाध्यक्ष की पोस्ट पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने जीत दर्ज की है। बता दें कि इस चुनाव में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे।












Click it and Unblock the Notifications