दिल्ली मेट्रो से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए यात्री व्हाट्सएप से ही खरीद सकेंगे टिकट, जानें कैसे?
दिल्ली मेट्रो से एयरपोर्ट एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार को 'व्हाट्सएप आधारित टिकट की शुरूआत की गई है।

दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार से ने एक नई सर्विस शुरू की है। दिल्ली मेट्रो से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा के लिए 'व्हाट्सएप आधारित टिकट सेवा' शुरू की है। डीएमआरसी ने बताया कि एयरपोर्ट लाइन पर यात्री अब अपने स्मार्टफोन से व्हाट्सएप चैटबॉट-आधारित क्यूआर कोड टिकट का उपयोग कर सकेंगे!
यात्रियों की सुविधा के लिए ये सेवा शुरू की गई है। जिसके माध्यम से दिल्ली मेट्रो में एयरपोर्ट लाइन (ऑरेंज लाइन) पर सफर के लिए अब आप व्हाट्सएप पर टिकट बुक करा सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने यात्रियों की सहूलियत के लिए ये एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (AEL) पर एक व्हाट्सएप-आधारित टिकटिंग सेवा की शुरूआत की है।
इसके लिए एईएल पर दिल्ली मेट्रो के यात्री अपने स्मार्टफोन से व्हाट्सएप चैटबॉट आधारित क्यूआर कोड टिकट का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को और आसान करेगी। अपने लगेज के साथ यात्रियों को टिकट की लाइन पर नहीं लगना पड़्रेगा
एयरपोर्ट जाने या एयरपोर्ट से दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर आने के लिए यात्री को व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से अपने फोन में ही जैनरेट टिकट खरीद कर और उपयोग कर सकते हैं
दिल्ली मेट्रो में व्हा्अप के जरिए ऐसे पाएं टिकट का क्यूआर कोड
- DMRC के ऑफीशियल व्हाट्सएप नंबर 9650855800 अपने मोबाइल में सेव करें
- इस व्हाट्अप नंबर पर 'Hi' लिखकर सेन्ड करें
- पसंदीदा भाषा हिंदी या अंग्रेजी सलेक्ट करें
- विकल्प चुनें यानी कि टिकट खरीदें
- स्रोत और डेस्टीनेशन स्टेशन चुनें
- कितने टिकट चाहिए उनकी संख्या एंटर करें
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके सिंगल पेमेंट गेटवे के जरिए सुरक्षित रूप से पेमेंट करें
- व्हाट्सएप चैट में सीधे एक क्यूआर कोड टिकट आ जाएगा
- प्रवेश और निकास के लिए एएफसी गेट पर निर्धारित स्कैनर पर क्यूआर टिकट को मोबाइल में टैप करके यात्रा करें
- ये सुविधा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है।
- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सभी स्टेशनों के कस्टमर सर्विस, टिकट काउंटरों पर डिसप्ले चैटबॉट क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications