Gymkhana: दिल्ली जिमखाना क्लब क्या है? सरकार इसपर क्यों ले रही एक्शन? अब खाली करना होगा 27 एकड़ का ठिकाना

Delhi Gymkhana Club Row: दिल्ली के सबसे चर्चित और ताकतवर क्लबों में गिने जाने वाले दिल्ली जिमखाना क्लब (Delhi Gymkhana Club) पर अब अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार ने क्लब को नोटिस जारी कर 5 जून तक अपनी 27.3 एकड़ जमीन खाली करने का आदेश दे दिया है। इसके बाद देश के सबसे पुराने और एलीट क्लबों में शामिल इस संस्थान के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

लुटियंस दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित यह क्लब सिर्फ एक सोशल स्पेस नहीं, बल्कि दशकों तक सत्ता, नौकरशाही, राजनीति और बड़े नेटवर्किंग सर्कल का केंद्र माना जाता रहा है। अब सरकार का कहना है कि यह जमीन "राष्ट्रीय सुरक्षा" और "पब्लिक इंटरेस्ट प्रोजेक्ट्स" के लिए जरूरी है।

Delhi Gymkhana Club Row

Club's Response: सरकार से तुरंत मुलाकात क्यों मांग रहा क्लब?

सरकारी आदेश के बाद क्लब की जनरल कमेटी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्लब के संचालन को बिना रुकावट जारी रखना है। क्लब ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs) और लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस (L&DO) से तत्काल बैठक का समय मांगा है।

क्लब का कहना है कि यह मामला सिर्फ मेंबर्स का नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों के भविष्य से भी जुड़ा है। क्लब प्रशासन ने सरकार से कई बिंदुओं पर स्पष्टता मांगी है ताकि आगे की स्थिति समझी जा सके।

आखिर सरकार ने इतनी बड़ी कार्रवाई क्यों की?

सरकार का दावा है कि दिल्ली जिमखाना क्लब अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका था। क्लब को वर्षों पहले बेहद कम किराए पर जमीन इस शर्त पर दी गई थी कि यहां खेल और मनोरंजन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन जांच में सामने आया कि खेलों पर बहुत कम खर्च हो रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लब के कुल खर्च का केवल लगभग 2% हिस्सा स्पोर्ट्स पर इस्तेमाल हो रहा था, जबकि बड़ी रकम हॉस्पिटैलिटी, शराब, सिगरेट और अन्य सुविधाओं पर खर्च की जा रही थी। सरकार ने यह भी कहा कि क्लब जिस इलाके में स्थित है, वह राष्ट्रीय राजधानी का "संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र" है। इसलिए इस जमीन की जरूरत रक्षा ढांचे और सरकारी परियोजनाओं के लिए है।

NCLT-NCLAT Battle: कैसे शुरू हुआ 'बाबू बनाम ब्लू ब्लड' संघर्ष?

दिल्ली जिमखाना विवाद अचानक शुरू नहीं हुआ। इसकी शुरुआत 2020 में हुई, जब कुछ सदस्यों ने क्लब प्रबंधन पर गड़बड़ी, भाई-भतीजावाद और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए।

इसके बाद मामला राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (National Company Law Tribunal) तक पहुंचा। बाद में राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने क्लब की चुनी हुई कमेटी को हटाकर सरकार द्वारा नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर को नियंत्रण सौंप दिया। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में यहां तक कहा था कि क्लब "इम्पीरियल दौर की मानसिकता" में फंसा हुआ है और सदस्यता कुछ चुनिंदा "ब्लू ब्लड" परिवारों तक सीमित हो गई है।

Membership Mystery: आखिर इतनी खास क्यों थी इस क्लब की सदस्यता?

दिल्ली जिमखाना क्लब की सदस्यता हमेशा से स्टेटस सिंबल मानी जाती रही है। यहां सदस्य बनने के लिए लोगों को 20 से 30 साल तक इंतजार करना पड़ता था। स्थायी सदस्यता की सीमा 5600 तय थी। आवेदन के साथ लाखों रुपये जमा करने पड़ते थे, लेकिन सदस्यता की कोई गारंटी नहीं होती थी। कई परिवार अपने बच्चों के 18 साल की उम्र में ही आवेदन कर देते थे ताकि 40 की उम्र तक सदस्यता मिल सके। क्लब में वरिष्ठ राजनेता, रिटायर्ड जज, ब्यूरोक्रेट्स, सेना अधिकारी और बड़े कारोबारी शामिल रहे हैं। यही वजह थी कि इसे दिल्ली की "पावर सर्किट" का हिस्सा माना जाता था।

Government vs Old Management: चुनाव क्यों नहीं हुए?

NCLAT ने 2024 में आदेश दिया था कि सरकार द्वारा नियुक्त कमेटी क्लब में सुधार कर चुनाव कराए। लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी चुनाव नहीं हुए। पूर्व कमेटी के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकारी पैनल ने आदेश का पालन नहीं किया। मामला बाद में सुप्रीम कोर्ट और NCLAT दोनों जगह पहुंच गया। कुछ पूर्व सदस्यों का दावा है कि क्लब का रोजमर्रा का संचालन वैसे ही चलता रहा और सरकार द्वारा नियुक्त कमेटी ने सदस्यों से संवाद तक नहीं किया।

Future of Delhi Gymkhana: क्या सच में इतिहास बनने जा रहा है क्लब?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिल्ली जिमखाना क्लब अपने मौजूदा स्वरूप में बच पाएगा?सरकार ने साफ कर दिया है कि तय समय तक जमीन खाली नहीं हुई तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जा लिया जाएगा। दूसरी ओर क्लब बातचीत के जरिए समाधान चाहता है।

करीब 113 साल पुराने इस क्लब का भविष्य अब अदालत, सरकार और प्रशासनिक फैसलों के बीच अटका हुआ है। लेकिन इतना तय है कि जिस जगह पर कभी सत्ता और प्रभाव का सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार होता था, वहां अब सबसे बड़ी लड़ाई खुद उसके अस्तित्व की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+