43 की उम्र में मां बनने के लिए तरस रही ये फेमस एक्ट्रेस, IVF फेल, लोगों ने दिया ताना, पति ने बयां किया दर्द
Monalisa Baby Planning: भोजपुरी सिनेमा और टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) और उनके पति अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों ने अपने करियर में सफलता, लोकप्रियता और आर्थिक स्थिरता हासिल की है लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी कमी है जो आज भी उन्हें अंदर से परेशान करती है। शादी के करीब 9 साल बाद भी ये कपल पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहा है।
परिवार बढ़ाने को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत का बड़ा बयान
हाल ही में विक्रांत सिंह राजपूत ने एक इंटरव्यू में इस विषय पर खुलकर बात की और बताया कि परिवार बढ़ाने की उनकी कोशिशें अब तक सफल नहीं हो सकी हैं। विक्रांत सिंह राजपूत ने भी बताया कि बच्चा न होने की वजह से उनकी पत्नी मोनालिसा भी काफी परेशान हैं।

रिश्तेदारों के सवालों ने बढ़ाया मानसिक दबाव
विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया कि समय के साथ परिवार और रिश्तेदारों की ओर से बच्चों को लेकर सवाल बढ़ते गए। शुरुआत में उन्हें लगता था कि सही समय आने पर सब कुछ हो जाएगा लेकिन जैसे-जैसे शादी के साल गुजरते गए, लोगों के सवाल भी ज्यादा होने लगे। उन्होंने स्वीकार किया कि समाज में आज भी शादी के बाद बच्चे को लेकर अपेक्षाएं काफी मजबूत होती हैं और यही वजह है कि कई बार दंपतियों को अनचाहे दबाव का सामना करना पड़ता है।
'IVF की मदद ली लेकिन नहीं मिली सफलता'
-विक्रांत ने बताया कि पैरेंटहुड की चाह में मोनालिसा और उन्होंने मिलकर IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) जैसी मेडिकल प्रक्रिया का भी सहारा लिया था। हालांकि उनकी ये कोशिश सफल नहीं हो सकी। विक्रांत ने कहा कि हर चीज का एक सही समय होता है और कुछ बातें इंसान की इच्छा से नहीं बल्कि परिस्थितियों और किस्मत से तय होती हैं।
-विक्रांत ने ये भी माना कि कई बार वह इस विषय पर मोनालिसा से बात करते हैं लेकिन उनका मकसद किसी पर दोष मढ़ना नहीं होता। उनके अनुसार, परिवार शुरू करने का फैसला समय रहते लेना कई बार जरूरी साबित हो सकता है।
मोनालिसा ने भी जताई मां बनने की इच्छा
-इससे पहले मोनालिसा भी कई इंटरव्यूज में मां बनने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह खुद को एक मां के रूप में देखना चाहती हैं और लंबे समय से परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि वह इस पूरे सफर को भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण मानती हैं।
मोनालिसा ने ये भी बताया था कि वह कई बार जरूरत से ज्यादा सोचने लगती हैं और नकारात्मक भावनाओं से घिर जाती हैं लेकिन ऐसे समय में उनके पति विक्रांत उनका सबसे बड़ा सहारा बनकर खड़े रहते हैं।
रिश्ते की मजबूती बनी सबसे बड़ी ताकत
पैरेंट्स बनने की राह भले ही आसान नहीं रही हो लेकिन मोनालिसा और विक्रांत के रिश्ते की मजबूती हमेशा चर्चा में रही है। दोनों कई बार सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति अपने विश्वास और समझदारी का जिक्र कर चुके हैं। हाल ही में एक रिएलिटी शो के दौरान उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगीं लेकिन मोनालिसा ने साफ कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद होना सामान्य बात है और इसका मतलब रिश्ते में दरार नहीं होता।
मोनालिसा और विक्रांत ने नहीं छोड़ी उम्मीद
-कई असफल प्रयासों और चुनौतियों के बावजूद मोनालिसा और विक्रांत ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। दोनों का कहना है कि वह अभी भी परिवार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं। उनकी ये कहानी सिर्फ एक सेलिब्रिटी कपल की नहीं बल्कि उन हजारों दंपतियों की भी है जो पैरेंटहुड की राह में संघर्ष करते हैं और तमाम मुश्किलों के बावजूद उम्मीद का दामन नहीं छोड़ते।
-मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जिंदगी में सफलता की कोई कमी नहीं है लेकिन माता-पिता बनने का सपना अब भी अधूरा है। IVF जैसी कोशिशों के बावजूद उन्हें अभी तक खुशखबरी नहीं मिल सकी है। हालांकि दोनों का विश्वास और सकारात्मक सोच उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दे रही है। फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब येफमस कपल अपने घर में नए मेहमान का स्वागत करेगी।












Click it and Unblock the Notifications