गौतम अडानी को लेकर ये क्या कह गए आप नेता संजय सिंह
New Delhi: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का कल पहला दिन था। सत्र के पहले ही दिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर बहस हुई। बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास में आप सांसद के साथ हुई कथित मारपीट का हवाले देते हुए दिल्ली सरकार को सुरक्षा के मसले पर घेरने की कोशिश की। आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को बीजेपी द्वारा लगाए गए कथित आरोपों पर पलटवार किया।
उन्होंने कहा, बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है। दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। दिल्ली में असुरक्षा और भय का माहौल है। बीजेपी लक्ष्य का सिर्फ झूठ बोलना और झगड़ा करना रह गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में क्राइम नहीं, बल्कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को रोक रहे हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि सत्ताधारी पार्टी जो अपने आप को देश की सबसे पार्टी कहती है, को लेकर लोगों के मन में ये बैठता जा रहा है कि वो अब झगड़ा पार्टी बन गई है। आज इसी भारतीय झूठा पार्टी ने फिर एक नया ड्रामा प्रस्तुत किया, जिसे वेरीफाई नहीं किया गया।
फर्जी Audio Clip चलाने वालों के खिलाफ मुकदमा करेंगे
उन्होंने फर्जी Audio Clip का जिक्र करते हुए कहा कि अमित शाह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र रचते हैं। 2023 में इसी फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप को एक न्यूज़ चैनल ने चलाया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कहा था कि हम इस गैंगस्टर के बारे में नहीं जानते। जो गैंगस्टर अमित शाह की दिल्ली पुलिस को नहीं मिला, अब BJP इस गैंगस्टर को कहां से ले आई? उन्होंने कहा, बीजेपी के फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं और हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे।
आप सांसद ने कहा, झूठा ऑडियो क्लिप चलाकर लोगों को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। यहां पर जो-जो बीजेपी वाला इस ऑडियो क्लिप को चलाएगा उसके खिलाफ मानहानि का मामला दर्जा किया जाएगा।
सीमा की सुरक्षा केंद्र के हवाले है
संजय सिंह ने बांग्लादेशी घुसपैठियां का जिक्र करते हुए कहा, भारत में बांग्लादेश का सबसे बड़ा घुसपैठिया कोई है तो वह Adani है। वह हिंदुस्तानियों की बिजली बांग्लादेशियों को बेच रहा है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश से लगती हुई सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के हवाले है तो कोई बांग्लादेशी दिल्ली तक कैसे आया और कोई आया भी है तो केंद्र सरकार उसे बाहर क्यों नहीं निकाल रही है?












Click it and Unblock the Notifications