Delhi Rains: दिल्ली-NCR पर इंद्र देवता हुए मेहरबान, बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Delhi Rains UPDATES: उमस से परेशान दिल्ली में गुरुवार को बादल बरसे हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही आज यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ था, उसके अनुमान के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली में बरसात होगी।
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अभी तक वैसी बारिश नहीं हुई जैसी की उम्मीद थी इसी वजह से यहां पर उमस बढ़ गई है।फिलहाल आईएमडी ने आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों में यहां पर मध्यम बारिश की आशंका जताई है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

यही हालात पूरे एनसीआर में रहेगा। बरसात के कारण कुछ जगहों में जलजमाव भी हो गया है, जिसके कारण सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं। फिलहाल बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में भी कमी आई है और हवा साफ हुई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 105 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 14 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 106 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -117 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -103 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं अ्गले 24 घंटो के अंदर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। यूपी , एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वही कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज भी भारी बरसात हो रही है, मुंबई में भी सुबह बादल बरसे हैं, यहां के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी है। कर्नाटक के तटीय इलाकों में बरसात के कारण लेंडस्लाइड हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल, जम्मू ओर उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान
बंगाल, सिक्किम अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, गुजरात में येलो अर्ट और हिमाचल, जम्मू ओर उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है इसलिए प्रशासन की ओर से लोगों को घर से बिना जरूरत बाहर ना निकलने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications