Weather Updates: दिल्ली की हवा खराब, साइक्लोन सितरंग के चलते ओडिशा, झारखंड और बंगाल में Red Alert

Weather Updates: चक्रवाती तूफान 'सितरंग' ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बांग्लादेश में इस तूफान की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई है तो वहीं ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इसे लेकर रेड अलर्ट जारी है। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में तो बारिश शुरू भी हो गई है। साउथ बंगाल में कल से बारिश हो रही है तो वहीं दक्षिण 24 परगना और पूरब मेदिनीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Cyclone Sitrang: Bangladesh में दिखा असर, इन राज्यों में Red Alert जारी | वनइंडिया हिंदी |*News
    Weather Updates:

    तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मौसम शुष्क भले ही है लेकिन इसकी एयर क्ववालिटी हद से ज्यादा खराब हो गई है। दिवाली के बाद दिल्ली -एनसीआर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 तक पहुंच गया है।

    Weather Updates:

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 336 AQI (बहुत खराब)
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 350 AQI(बहुत खराब)
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 296 AQI (बहुत खराब)
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 303 AQI (बहुत खराब)
    • परपड़गंज - 302 AQI (बहुत खराब)
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 329 AQI (बहुत खराब)
    Weather Updates:

    दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तो वहीं अब यहां पर रातों में तापमान में और कमी आने वाली है, फिलहाल आज मौसम दिन में साफ रहेगा।

    साइक्लोन के कारण देश के कई राज्यों में उलटफेर के आसार

    जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं देश के दूसरे राज्यों में यूपी, बिहार में आज मौसम साफ ही रहने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश भी हो सकती है। फिलहाल अब देश के कई राज्यों में तापमान गिरने लगा है और आने वाले दिनों में ये गिरावट और भी नजर आएगी। वैसे साइक्लोन के कारण देश के कई राज्यों में मौसम के उलटफेर के आसार हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+