Weather News: दिल्ली-NCR में गर्मी के तीखे तेवर! UP और MP के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य का हाल?
Weather News Update: होली पर्व के करीब आते-आते मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। एक तरफ, दिल्ली-एनसीआर के तापमान में इजाफा होने से गर्मी दस्तक दे रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में मौसम खुशनुमा बारिश से बना रहने की संभावना है। दिल्ली में भले, सूरज देवता अपना तेज बरसा रहे हों। लेकिन, रात और सुबह ठंड का अहसास जरूर करा रहीं हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। अगले छह दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 20 मार्च की रात से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

20 से 24 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग या छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, इससे कुछ छिटपुट बारिश भी हो सकती है, लेकिन तापमान अप्रभावित रहेगा।
दिल्ली का AQI बेहतर
दिल्ली में सुबह ठंडी रही, तापमान सामान्य से कम 11.9 डिग्री सेल्सियस था। आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया था। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 67 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि एक्यूआई 185 मध्यम श्रेणी में रहा। आपको बता दें कि AQI 147, 'मध्यम', 301-400 'बहुत खराब', 401-500 'गंभीर' की श्रेणी में आता है।
UP के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में होली पर्व से पहले मौसम करवट बदल रहा है। आज यानी 20 मार्च को कई जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि 21 मार्च से 23 मार्च तक प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा शुष्क रहेगा। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने यूपी के 9 जिलों चित्रकूट, कौशांबी ,प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र ,चंदौली, गाजीपुर में हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई है। वहीं, 24 घंटे के दौरान पश्चिमी यूपी का मौसम शुष्क रहेगा।
MP के भी 9 जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश के चार जिलों अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं, 11 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। नर्मदापुरम्, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, मैहर, पांडुरना, सीधी, कटनी, नरसिंहपुर और बैतूल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में ठंडी हवा का प्रकोप
वहीं, राजस्थान की बात करें तो, अभी भी सुबह और रात को ठंडी हवा अपना प्रकोप बरसा रही है। लेकिन, दिन के वक्त सूरज देवता अपने तेज से भीषण गर्मी का अहसास करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications