Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather News: दिल्ली में ठंड ने पसारे पैर, UP के 8 शहरों में शीतलहर का प्रकोप! जानें कश्मीर का हाल?

Weather News: सर्दियों ने अब पूरे उत्तर भारत में अपने पैर पसार लिए हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक, ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

Recommended Video

    राष्ट्रीय राजधानी में लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे

    कश्मीर घाटी में तापमान लगातार जमावबिंदु से नीचे है। मंगलवार को गुलमर्ग में तापमान माइनस 9 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

    Weather News Update

    दिल्ली और उत्तर भारत का हाल
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड तेज हो गई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह और शाम की ठंडी हवाओं के साथ, दिन में भी धूप में गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में धुंध और स्मॉग का असर बढ़ेगा। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 तक पहुंच गया है, जो खराब स्थिति को दर्शाता है।

    कश्मीर और हिमाचल की ठंड
    कश्मीर घाटी में कई जगहों पर तापमान माइनस में दर्ज हो रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की वजह से 15 स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे पहुंच गया है। बर्फबारी के कारण कई सड़कों और राजमार्गों पर यातायात ठप हो गया है।

    क्या है उत्तर प्रदेश का हाल?
    उत्तर प्रदेश में भी ठंडी हवाओं का असर तेज है। 8 शहरों में शीतलहर चल रही है और 10 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया। आने वाले तीन दिनों तक शीतलहर और ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

    शीतलहर क्या है?
    मौसम विज्ञानी बताते हैं कि जब ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 4-5 डिग्री नीचे चला जाता है या 4 डिग्री के आसपास रहता है, तो इसे शीतलहर कहते हैं। यह स्थिति सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

    स्वास्थ्य पर असर
    शीतलहर के दौरान ठंड की वजह से शरीर तेजी से ठंडा हो सकता है, जिससे बीमारियां बढ़ सकती हैं। खासकर बुजुर्ग और बच्चों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

    एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का हाल
    देश के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंच गई है। दिल्ली का AQI 211 पर है, जबकि पटना सबसे प्रदूषित रहा, जहां AQI 278 तक पहुंच गया। वाराणसी का AQI 50 पर है, जो अन्य शहरों की तुलना में बेहतर है।

    यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान

    • आगरा: अधिकतम 23.2°C, न्यूनतम 9.4°C
    • अयोध्या: अधिकतम 23.0°C, न्यूनतम 8.0°C
    • लखनऊ: अधिकतम 24.1°C, न्यूनतम 10.0°C
    • वाराणसी: अधिकतम 24.3°C, न्यूनतम 12.2°C

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+