Weather News: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत! यलो अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम?

Weather News: क्या आपने भी नए साल की शुरुआत ठंड में कांपते हुए करने की तैयारी कर ली है? इस बार नए साल का स्वागत घने कोहरे और तेज़ ठंड के बीच होगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह और रात के समय मध्यम से घना कोहरा और स्मॉग छाए रहने की संभावना है।

हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक रह सकता है। ठंड को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Weather News

सोमवार की ठिठुरन और कोहरा

30 दिसंबर को दिल्ली में दिनभर गलन भरी ठंड का असर रहा। हल्की धूप निकली जरूर, लेकिन इससे ठंड में कोई खास राहत नहीं मिली। कई इलाकों में कोल्ड डे (अत्यधिक ठंडा दिन) और गंभीर कोल्ड डे जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सफदरजंग इलाके में सुबह 5:30 बजे दृश्यता का स्तर सिर्फ 600 मीटर था।

कोल्ड डे क्या होता है?

मैदानी क्षेत्रों में जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम हो और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री या इससे नीचे हो, तो इसे कोल्ड डे कहते हैं। अगर अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे भी नीचे चला जाए, तो यह गंभीर श्रेणी का कोल्ड डे माना जाता है। सोमवार को रिज और आयानगर क्षेत्रों में कोल्ड डे, जबकि पालम, नजफगढ़, नरेला और पूसा में गंभीर श्रेणी के कोल्ड डे की स्थिति रही।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। सुबह और रात में धुंध और स्मॉग छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ होगा, लेकिन कहीं-कहीं कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है।

दिसंबर का ठंड और बारिश का रिकॉर्ड

इस दिसंबर में ठंड और बारिश दोनों ने रिकॉर्ड बनाए हैं। इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2021 के बाद सबसे कम है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा, जो 2022 के बाद दूसरा सबसे कम है। 2020 में 4 कोल्ड डे दर्ज किए गए थे, लेकिन 2021, 2022 और 2023 में कोई नहीं। इस साल, ठंड ने फिर से कोल्ड डे का रिकॉर्ड बनाया है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand weather:बारिश और बर्फबारी के बाद अब क्या है मौसम का हाल, कितनी पड़ रही ठंड, नए साल में कैसा रहेगा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+