Uttarakhand weather:बारिश और बर्फबारी के बाद अब क्या है मौसम का हाल, कितनी पड़ रही ठंड, नए साल में कैसा रहेगा?
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बीते दिनों से हुई बारिश व बर्फबारी के बाद रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहा है। हालांकि सुबह शाम कोहरा और कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
Recommended Video
उधर भारी बर्फबारी के बाद अब चमोली जिले के लिए हिमस्खलन का अलर्ट जारी है। नए साल के जश्न से पहले उत्तराखंड को प्रकृति ने खुलकर बर्फबारी का तोहफा दिया है। पहाड़ों में बीते कुछ दिनों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटकों और व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

इस बीच थर्टी फस्ट से पहले मौसम साफ हो गया है। रविवार और आज यानि सोमवार को मौसम खुला हुआ है। दिन में धूप आने से मौसम में थोड़ा ठंडक कम हुई है। हालांकि सुबह शाम कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहे है। आज के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। देहरादून के मौसम की बात करें तो यहां आसमान साफ और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. नए साल के जश्न को लेकर उत्तराखंड आ रहे पर्यटकों को भरपूर बर्फबारी देखने को मिल रही है।
जबकि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में आज से अगले 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से ठिठुरन भरी ठंड से भी राहत मिलेगी। प्रदेश में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली।
दिन के समय रहा चटक धूप खिली रही। वहीं, शाम ढलते ही सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 30 दिसंबर को प्रदेश के तीन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। उधर चमोली जिले में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है जो कि आज शाम तक के लिए चेतावनी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications