Weather Today: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक, 3-5 डिग्री तक पारा गिरने की चेतावनी, देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Today Forecast:उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली से लेकर राजस्थान तक पारा 3 से 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगा। कई हिस्सों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आईएमडी ने 30 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और अन्य पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

Recommended Video

    दिल्ली में 3-5 डिग्री तक पारा गिरने की चेतावनी
    Weather Update

    Weather Updates: दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा, राजस्थान में गिरेगा पारा

    मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक आने वाले दो दिनों में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

    पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में अगले तीन दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि उसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

    Delhi Weather Forecast: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 30 दिसंबर 2024 को दिल्ली में तापमान 18.7 °C दर्ज किया गया। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान 11.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.07 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर लगभग 25% रहने की उम्मीद है। साल के आखिरी दिन मंगलवार 31 दिसंबर 2024 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.66 °C और अधिकतम 21.52 °C रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज का मौसम साफ रहेगा।

    Jammu and Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज जम्मू और कश्मीर में तापमान -13.17 °C दर्ज किया गया। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम -27.27 °C और अधिकतम -10.76 °C रहने का अनुमान है। घाटी में बादल छाए रहेंगे। सूरज सुबह 07:24 बजे उगेगा और शाम 05:24 बजे अस्त होगा।

    कल मंगलवार, 31 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान -23.62 °C और अधिकतम -13.91 °C रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर लगभग 59% रहने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+