Weather Alert: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट, इन राज्यों में बारिश की संभावना
नई दिल्ली, मई 08: दिल्ली में बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली हैं। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विज्ञान के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान मुख्य रूप से साफ आसमान की भविष्यवाणी की है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36.7 डिग्री सेल्सियस और 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Recommended Video

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गुरुवार को देश के कई राज्यों में बारिश हुई थी, जिसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। वहीं अब एक बार फिर मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देश के 15 से ज्यादा राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ 10 या 11 मई के करीब सक्रिय होगा, जिससे 11 से 13 मई के वक्त के दौरान फिर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिमी उभारत में धूल भरी आंधी और तेज गरजना के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है, जिसमें केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बरसात होने की उम्मीद हैं. वहीं कहीं तेज बारिश के भी आसार है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और तेज गर्जना के साथ बरसात की उम्मीद है।

1 जून से मानसून की दस्तक!
इस बीच अच्छी खबर यह है कि इस बार मानसून अपने सटीक वक्त पर ही भारत में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 1 जून को केरल पहुंच सकता है। मानसून के बारे में अपडेट देते हुए भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के चारों महीने ( जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर) में अच्छी बारिश के संकेत दिए है। वहीं मौसम विभाग 15 मई को मानसूनी सीजन को लेकर अपना अनुमान जारी करेगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications