Delhi Ka Mausam: देश के दिल पर सर्दी का असर, गिरा पारा, AQI पहुंचा 286, जानिए Weather Updates
़
दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश के दिल यानी दिल्ली में अब सर्दी बढ़ने लगी है,इसके पीछे कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में अब तेजी से पारा गिर रहा है। आज सुबह नेशनल कैपिटल में कोहरे और धुंध की चादर देखी गई है। कल से यहां पर पारा गिर रहा है। कल यहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है।
Recommended Video

तो वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम है। आईएमडी का अनुमान है कि आज पूरे दिन तो मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दिन में हल्की हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि अब दिल्ली में तेजी से पारा गिरने वाला है। नंवबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के पहले हफ्ते में तेजी से तापमान में गिरावट आएगी।

लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली को आज भी प्रदूषण से राहत नहीं है। आज भी यहां पर स्मोग की गहरी चादर देखी गई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज भी 286 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 301 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 298 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 312 AQI
- परपड़गंज - 289 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी-297 AQI

ये है मापदंड
- शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
- 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
- 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
- 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
- 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
- 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे कि तापमान में गिरावट होगी और इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ेगी। IMD के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तर भारत में महीने के अंत में कई जगहों पर शीतलहर का आतंक भी देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications