Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Ka Mausam: दिल्ली की सुबह हुई सर्द लेकिन AQI आज भी 320, जानिए सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश के दिल यानी दिल्ली में अब सर्दी ने हल्का-हल्का रंग दिखाना शुरू कर दिया है, आज लोगों को मार्निंग वॉक करते वक्त जैकेट और शॉल में देखा गया है, तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरा भी नजर आया लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही ये छंट गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अब आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है क्योंकि हिमाचल से आने वाली हवाओं का रूख राजधानी की ओर हो रहा है, जिससे यहां के मौसम पर असर होगा और तापमान गिरेगा। वैसे भी शनिवार को इस सीजन में दिल्ली में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था।

 Delhi Ka Mausam

जबकि कल यानी की संडे को यहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा तो वहीं आज भी यहां पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली को आज भी प्रदूषण से राहत नहीं है। आज भी यहां पर स्मोग की गहरी चादर देखी गई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज भी 320 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है।

 Delhi Ka Mausam

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 312 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 317 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 312 AQI
  • परपड़गंज - 325 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी-301 AQI

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
 Delhi Ka Mausam

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे कि तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं मैदानी इलाकों में आज मौसम शुष्क रहेगा और देर शाम कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

Tamil Nadu Rain updates: चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, 24 घंटों का अलर्ट हुआ जारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+