Delhi Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ी ठंड, AQI पहुंचा 317, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिल्ली में अब सर्दी ने अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है। कोहरे ने अब सुबह-शाम यहां पर डेरा डाल लिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब सर्दी में तेजी से इजाफा होगा क्योंकि पारे में गिरावट देखने को मिलेगी, आने वाले तीन-चार दिनों में ही दिल्ली में मौसम पलटी मारेगा और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली के पारा गिरने की वजह पहाड़ों पर तेजी से हो रही बर्फबारी और बारिश है, आईएमडी ने आज भी पहाड़ों पर बर्फाबारी की आशंका को व्यक्त किया है।

 Delhi Ka Mausam

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 के आसपास रह सकता है और मौसम पूरे दिन शुष्क रहने वाला है, लेकिन कल की तुलना में आज भी यहां प्रदूषण बहुत ज्यादा है। रविवार को दिल्ली में AQI 315 था जबकि आज AQI 317 पहुंच गया है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 321 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 311 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 299 AQI
  • परपड़गंज - 302 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी-301 AQI
 Delhi Ka Mausam

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
 Delhi Ka Mausam

अगर NCR की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। जबकि आज भी हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ेगी और कुछ जगहों पर कोहरा देखने को मिलेगा तो वहीं तमिलनाडु और महाराष्ट्र में आज भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है और हल्की हवाएं चल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+