Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज बारिश की आशंका लेकिन AQI अब भी खराब

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अब सर्दी पड़ने लगी है, आज राजधानी के तापमान में गिरावट देखी गई और सुबह कोहरा भी छाया रहा। दिल्ली के मौसम में ये परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है और इसी वजह से दिल्ली में मौसम ठंडक वाला हो गया है। कल न्यूनतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Delhi Pollution

आज के मौसम की बात करें तो आज भी पूरे दिन यहां बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी जिससे ठंडक में इजाफा होगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। फिलहाल बारिश होने की वजह से प्रदूषण में कमी आएगी और यहां स्थिति पहले से बेहतर भी हुई है लेकिन प्रदूषण आज भी चरम पर ही है। आज भी यहां का AQI 300 के पार ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 318 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 387 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 329 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 399 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -372 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 398 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 397 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु में भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। कई इलाकों से लैंडस्लाइड की भी घटनाएं सामने आई है।पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं पूर्वोत््तर में हल्की बारिश और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के भी आसार दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+