हम आपके काम के फैन हैं, चांदनी चौक पर महिलाओं ने की मनीष सिसोदिया के कामों की तारीफ

Manish Sisodia Padyatra: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार शाम चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा किया। चांदनी चौक की गलियों में स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस क्रम में सिसोदिया को अपने बीच पाकर लोग बेहद उत्साहित दिखे। आप कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने मनीष सिसोदिया से कहा, हम आपके कान के फैन हैं, आपके लिए जान तक दे देंगे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग केजरीवाल जी के कामों की तारीफ़ कर रहे हैं। व्यापारियों को भी ईमानदार सरकार चाहिए जो उनसे एजेंसियों का दुरुपयोग कर वसूली ना करे। BJP की ED-CBI व्यापारियों को लूट रही है।

Manish Sisodia

हरियाणा के लोग केजरीवाल जी के काम को चुनेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा के लोग शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सचेत हैं और अब उनके पास विकल्प में केजरीवाल जी की काम की राजनीति है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल जी के काम को देखा है, इसलिए इस बार वो केजरीवाल जी को चुनेंगे।

दिल्ली की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी

उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्लीवाले केजरीवाल जी को चुनाव में जिताकर BJP को मुंहतोड़ जवाब देगी जनता। हम ईमानदारी से राजनीति करते हैं।

बता दें कि दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बीते कई दिनों से दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का प्रचार-प्रसार कर रहे है। साथ ही सिसोदिया बीजेपी पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आप नेताओं को फंसाने का आरोप भी लगा रहे हैं। वे जगह-जगह आम लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल ले रहे हैं और सरकार के कामकाज को लेकर संवाद भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+