Wazirpur Chunav Result 2025: AAP-BJP में जबरदस्त मुकाबला, राजेश गुप्ता और पूनम शर्मा में किसने मारी बाजी?
Wazirpur Chunav Result 2025: दिल्ली चुनाव के सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। वजीरपुर विधानसभा सीट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, क्योंकि इस प्रतिष्ठित सीट पर हर चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है।
इस बार वजीरपुर में त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) से राजेश गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (BJP) से पूनम शर्मा और कांग्रेस से रागिनी नायक चुनाव लड़ रही हैं।

वजीरपुर विधानसभा सीट पर 55.65% मतदान दर्ज किया गया है। वोटों का नतीजा तय हो चुका है। मतगणना 8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी और और मतों की गिनती अब खत्म हो गई है।
वजीरपुर सीट का हाल
वजीरपुर सीट पर अभी तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरूआती रुझानों में आगे चल रही आम आदमी पार्टी हार गई है। AAP के उम्मीदवार राजेश गुप्ता को बीजेपी की पूनम शर्मा ने 11425 वोटों से हरा दिया है।
वजीरपुर सीट उम्मीदवार (Wazirpur seat candidate)
1.राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta; AAP)
2.पूनम शर्मा (Poonam Sharma; BJP)
3.रागिनी नायक (Ragini Nayak; Congress)
ये भी पढ़ें: RK Puram Chunav Result 2025: क्या प्रमिला टोकस इस बार भी कायम रखेंगी AAP की लाज या BJP मारेगी बाजी?
पिछले चुनावों का इतिहास
2020 के पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के राजेश गुप्ता ने इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉ महेंद्र नागपाल को लगभग 11,690 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में वजीरपुर सीट (जो चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है) से BJP प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार जे.पी. अग्रवाल को 89,325 वोटों के अंतर से हराया था।
कब जारी होंगे परिणाम
वजीरपुर सीट के नतीजे की घोषणा 8 फरवरी 2025 को की जाएगी। मतगणना के बाद, सभी मतदान आंकड़ों का विश्लेषण कर अंतिम नतीजे सामने आएंगे। इस सीट से जुड़ी सभी ताजा अपडेट और चुनाव परिणाम जानने के लिए पाठकों से आग्रह किया जाता है कि वे हमारे साथ बने रहें।
इस चुनाव में मतदाताओं का रुझान और उम्मीदवारों के प्रदर्शन से न केवल वजीरपुर की राजनीतिक दिशा का अंदाजा लगेगा, बल्कि यह भी स्पष्ट होगा कि दिल्ली की जनता किस पार्टी को अपनी सरकार बनाने के लिए चुनती है।
ये भी पढ़ें: Matiala Chunav Result: मटियाला सीट पर कौन मारेगा बाजी? AAP Vs BJP Vs Congress के बीच कड़ी जंग
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications