RK Puram Chunav Result 2025: क्या प्रमिला टोकस इस बार भी कायम रखेंगी AAP की लाज या BJP मारेगी बाजी?
RK Puram Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आरके पुरम सीट पर इस बार AAP, BJP और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर आरके पुरम विधानसभा सीट पर 54.01% मतदान दर्ज किया गया है। 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
इस बार AAP ने प्रमिला टोकस (Pramila Tokas), बीजेपी ने अपने भरोसेमंद अनिल शर्मा (Anil Sharma) और कांग्रेस ने विशेष कुमार (Vishesh Kumar) को मैदान में उतारा है। 2020 में AAP की प्रमिला टोकस ने BJP के अनिल शर्मा को 10,369 वोटों के अंतर से हराया था। BJP ने इस सीट पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। 2025 में क्या AAP फिर से बाजी मारेगी या BJP वापसी करेगी? आइए समीकरण में समझें...

आरके पुरम सीट क्यों अहम है?
दिल्ली की महत्वपूर्ण सीटों में से एक, जहां BJP और AAP का कड़ा मुकाबला रहता है। BJP ने इस सीट को अपनी परंपरागत सीट माना था, लेकिन 2015 और 2020 में AAP ने जीत दर्ज की। 2025 में इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
RK Puram Chunav Result 2025: कौन-कौन मैदान में?
- प्रमिला टोकस (AAP)
- अनिल शर्मा (BJP)
- विशेष कुमार ( कांग्रेस)
| क्रमांक | उम्मीदवार | दल | वोट | नतीजे |
|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रमिला टोकस | AAP | - | - |
| 2 | अनिल शर्मा | BJP | - | -- |
| 3 | विशेष कुमार | कांग्रेस | -- | -- |
RK Puram Chunav Result 2025: उम्मीदवारों में कौन कितना अमीर, क्रिमिनल, पढ़ा-लिखा?
Pramila Tokas Profile: प्रमिला टोकस (AAP)
- कितनी संपत्ति- 73 करोड़+
- कितनी देनदारियां- 6 करोड़+
- कितने क्रिमिनल केस- 2
- पढ़े-लिखे- 12th Pass
Anil Sharma Profile: अनिल शर्मा (BJP)
- कितनी संपत्ति- 7 करोड़+
- कितनी देनदारियां-70 हजार+
- कितने क्रिमिनल केस- 0
- पढ़े-लिखे- स्नातक
Vishesh Kumar Profile: विशेष कुमार ( कांग्रेस)
- कितनी संपत्ति- 1 करोड़+
- कितनी देनदारियां-22 लाख+
- कितने क्रिमिनल केस- 0
- पढ़े-लिखे- यूके से पोस्ट ग्रेजुएट
| क्रमांक | उम्मीदवार | दल | संपत्ति | क्रिमिनल केस | पढ़े-लिखे |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रमिला टोकस | AAP | ₹73 करोड़+ | 2 | 12वीं पास |
| 2 | अनिल शर्मा | BJP | ₹7 करोड़+ | 0 | स्नातक |
| 3 | विशेष कुमार | Congress | ₹1 करोड़+ | 0 | यूके से पोस्ट ग्रेजुएट |
दिल्ली चुनाव 2020 के क्या थे नतीजे?
| क्रमांक | उम्मीदवार | दल | वोट | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 1 | प्रमिला टोकस | AAP | 47,208 | 52.45% |
| 2 | अनिल शर्मा | BJP | 36,839 | 40.93% |
| 3 | प्रियंका सिंह | Congress | 3,237 | 3.60% |
दिल्ली चुनाव 2025: प्रमुख आंकड़ें
| क्रमांक | प्रमुख आंकड़ें |
|---|---|
| 1 | कुल सीटें - 70 |
| 2 | बहुमत का आंकड़ा - 36 |
| 3 | कुल उम्मीदवार - 699 |
| 4 | मतदान केंद्र - 13,766 |
| 5 | कुल मतदाता - 1.56 करोड़ |
| 6 | कुल वोटिंग प्रतिशत: 60.44 |
| क्रमांक | दिल्ली चुनाव | आगे क्या होगा? |
|---|---|---|
| 1 | 8 फरवरी 2025 | वोटों की गिनती और असली नतीजे। |
| 2 | BJP | अगर को बहुमत मिलता है, तो 25 साल बाद दिल्ली में सरकार। |
| 3 | AAP | अगर वापसी करती है, तो यह एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। |
दिल्ली चुनाव के 7 सालों का क्या रहा हाल?
| क्रमांक | साल | दल | सीटें |
|---|---|---|---|
| 1 | 2020 | AAP | 62 |
| 2 | 2015 | AAP | 67 |
| 3 | 2013 | BJP | 31 |
| 4 | 2008 | कांग्रेस | 43 |
| 5 | 2003 | कांग्रेस | 47 |
| 6 | 1998 | कांग्रेस | 52 |
| 7 | 1993 | BJP | 49 |
Patel Nagar Chunav Result: पटेल नगर सीट पर कौन जीत रहा? किस-किस के बीच कड़ा मुकाबला












Click it and Unblock the Notifications