दिल्ली में राष्ट्रीय पक्षी मोर और पशु बाघ एक साथ टहलते नजर आए, हैरान रह जाएंगे ये वीडियो देखकर
नई दिल्ली। भारत का राष्ट्रीय पशु माना जाने वाला बाघ अपने से छोटे जीव जंतुओं व पक्षियों का शिकार करता है, ये बात तो सभी जानते होंगे, लेकिन बाघ की यारी के किस्से कम ही सुनने को मिलते हैं। राजधानी दिल्ली में बाघ राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ जिस तरह करीब से घूमते दिखा, उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Recommended Video


संवाददाता ने हमें वीडियो भेजा, उसमें देखा जा सकता है कि बाघ मोर के बहुत करीब आ जाता है। मोर और शेर यहां एक-दूजे के करीब हरे-भरे मैदान में घूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे को जानते हों और मोर पहले से ही यहां आता रहा हो।

यह वीडियो दिल्ली के चिड़ियाघर का है। बाघ और मोर एक-दूसरे को देख लेते हैं। मगर, बाघ मोर को देखकर न हमला करता है, न ही कोई दूसरी प्रतिक्रिया देता है, बल्कि आगे घूमने निकल जाता है। वहीं, मोर पीछे की ओर दौड़ जाता है। इन दिनों हो रही बारिश से दिल्ली के चिड़ियाघर में अच्छी खासी हरियाली फैल गई है।












Click it and Unblock the Notifications