दिल्ली में दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री आग से धधकी, 25 फायर टेंडर काबू पाने में जुटीं
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी है। यह आग यहां दामोदर पार्क-एमटीएनएल ऑफिस के पास एक फैक्ट्री में लगी है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि, वहां 25 फायर टेंडर मौजूद हैं। इस आग से पास की कंपनियों का स्टाफ भी घबरा गया। इलाका खाली कराया जा चुका है। घटनास्थल से वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Recommended Video

दमकल अधिकारी संजय तोमर ने कहा- ''हमें सुबह 8:35 बजे आग की सूचना मिली थी। हमने तत्काल कदम उठाया। अब हमारी 25 से ज़्यादा गाड़ियां यहां मौजूद हैं और 100 से ज़्यादा कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं। आग को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। बहरहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, हमारे 2 कर्मचारी घायल हुए हैं।''














Click it and Unblock the Notifications