Delhi Police 5000 के फेर में फंसी, बिना चालान के पैसे लेने वाला कॉन्सटेबल कैमरे में कैद, सस्पेंड

Delhi Police 5000 फाइन के कारण चर्चा में है। चर्चा इसलिए क्योंकि फाइन गैरकानूनी तरीके से वसूला गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कोरियाई कार चालक से बिना रसीद के लगाया 5,000 रुपये वसूलते देखा जा सकता है।

दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक कॉन्सटेबल की इस हरकत के बाद कोरियाई व्यक्ति तो 5,000 रुपये का जुर्माना भर दिया, लेकिन चालान की रसीद नहीं देने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।

Delhi Police 5000
Delhi Police 5000

"सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए, वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच पूरी होने तक निलंबित रहना होगा। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा करते हुए,'' दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार ये ट्वीट किया।

एक महीने पुराने वीडियो में कार चालक से फाइन वसूलते दिखे ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी की पहचान महेश चंद के रूप में हुई है। कोरियाई व्यक्ति से ट्रैफ़िक उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने के लिए कहते हुए सुने गए महेश ने 5000 रुपये वसूले।

शख्स पहले 500 रुपये का नोट निकालता है, लेकिन फिर उसे बताया जाता है कि जुर्माना 500 रुपये नहीं बल्कि 5,000 रुपये है। फाइन लेने के बाद महेश चंद को कोरियाई व्यक्ति से हाथ मिलाते और "ठीक है, धन्यवाद" कहते हुए भी सुना जा सकता है।

यह पूरी घटना कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गई। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई है, जिसमें महेश चंद का नेम प्लेट और मैनुअल एंट्री वाली किताब भी दिखी।

वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने महेश चंद को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच का आदेश दिया। पूछताछ के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दावा किया कि वह चालान की रसीद देने ही वाला था लेकिन कार मालिक वहां से चला गया।

इसे भी पढ़ें- Assam DIG को मॉर्निंग वॉक के दौरान बड़ा नुकसान, अपराधी फोन छीनकर फरार!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+