Assam DIG को मॉर्निंग वॉक के दौरान बड़ा नुकसान, अपराधी फोन छीनकर फरार!

Assam DIG विवेक राज सिंह का सेल फोन छीना जाना चर्चा में है। रिपोर्ट के अनुसार, असम के शीर्ष पुलिस पदाधिकारी से मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधी DIG (कानून-व्यवस्था) का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

चौंकाने वाली इस घटना में, चोरों के एक समूह ने हाई-प्रोफाइल व्यक्ति पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) को निशाना बनाया। खबर के मुताबिक 23 जुलाई की सुबह जब DIG विवेक राज सिंह गुवाहाटी में अपनी नियमित सुबह की सैर पर थे, तभी चोरों ने उनका सेल फोन छीन लिया।

Assam DIG

सुबह की सैर के दौरान फोन छीने जाने पर डीआइजी विवेकराज स्तब्ध रह गए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रे मार्केट पर नकेल कसने और जून महीने की शुरुआत में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कछार पुलिस ने सघन अभियान चलाया। पुलिस की सख्ती से तंग आकर अपराधियों ने DIG को ही निशाना बना डाला।

पुलिस के अनुसार, चोरी की गाड़ियों के धंधे पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए, जिसमें सिलचर और बास्कंडी के विभिन्न स्थानों से 9 स्कूटी और 11 मोटरसाइकिलों सहित कुल 20 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने चोरी की बाइक के अवैध व्यापार में शामिल आठ अपराधियों को भी पकड़ा। इनमें ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) का एक कथित नेता भी शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+