दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए यूनिटेक के MD संजय चंद्रा
संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा की गिरफ्तारी घर खरीदारों की शिकायत के बाद की गई। दरअसल, घर खरीदारों ने दिल्ली पुलिस से यूनिटेक के एमडी और अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
नई दिल्ली। रियल स्टेट कंपनी यूनिटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय चंद्रा को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उन्हें शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। संजय चंद्रा के साथ-साथ उनके भाई अजय चंद्रा को भी टीम ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया।

घर खरीदारों की शिकायत के बाद हुई चंद्रा की गिरफ्तारी
संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा की गिरफ्तारी घर खरीदारों की शिकायत के बाद की गई। दरअसल, घर खरीदारों ने दिल्ली पुलिस से यूनिटेक के एमडी और अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने घर खरीदारों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद संजय चंद्रा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। यूनिटेक के एमडी संजय चंद्रा पर ग्रेटर नोएडा के एक प्रोजेक्ट में घर खरीदारों को फ्लैट का पजेशन नहीं देने का आरोप है। चंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने वालों ने धोखा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं किया गया और जब उन्होंने अपने पैसों की मांग की तो उन्हें उनका रिफंड भी नहीं मिला। इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद संजय चंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
संजय चंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ग्राहकों से पैसे ले लिया और उसे विदेश में किसी शेल कंपनी पर खर्च कर दिया। घर खरीदारों से पैसे लेकर उसे समय वापस नहीं करने की वजह से चंद्रा की मुश्किलें बढ़ी हैं। जनवरी में दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रा को एक दिन की न्यायिक हिरासत में रहने का आदेश भी दिया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications