मौजमस्ती के बाद नशे में 130 km/h की रफ्तार से कार चला रही थी लड़की, 2 दोस्तों की मौत

Two students die in Drunk Amity girl student rams car into signal pole in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत दो कार सवार युवाओं की एक भीषण हादसे में मौत हो गई। घटना मुखर्जी नगर के हडसन लाइन की बताई जा रही है। इस हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार नशे में धुत एक छात्रा चला रही थी। हादसा तेज रफ्तार कार के डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क के बीचोंबीच लगे खंभे से टकरा जाने से हुआ।

यूनिवर्सिटी फेस्ट के बाद आउटिंग के लिए निकली थी लड़कियां

यूनिवर्सिटी फेस्ट के बाद आउटिंग के लिए निकली थी लड़कियां

हादसे में मारे गए छात्रों की पहचान सिद्धार्थ (20) व रितेश दहिया (21) के रूप में हुई है। जबकि घायल तीनों छात्राओं की पहचान दीक्षा दादू, जोशिता मोहंती व राशि शर्मा के रूप में हुई है। इनकी उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है। दीक्षा कार चला रही थी। सभी लड़कियां नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। मेडिकल रिपोर्ट में सभी कार सवारों में अल्कोहल मिला है। पुलिस ने बताया कि एमिटी यूनिवर्सिटी में फेस्ट के बाद रात में ये फ्रेंड्स आउटिंग को निकले थे।

सिग्नल तोड़ते हुए जा पलटी गाड़ी

सिग्नल तोड़ते हुए जा पलटी गाड़ी

पुलिस के मुताबिक पहले कार रितेश चला रहे थे, बाद में दीक्षा ड्राइव करने लगीं। तभी कार हडसन लेन पर डिवाइडर तोड़ते हुए बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। उस समय स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के सूचना मिली कि हडसन लेन टी प्वाइंट के पास एक कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई है। मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि हरियाणा नंबर की एक आई-20 कार डिवाइडर से टकरा कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

लड़की था लर्निग का लाइसेंस

लड़की था लर्निग का लाइसेंस

मरने वालों में शामिल सिद्धार्थ पीतमपुरा का निवासी बताया जा रहा है। वह जनकपुरी के महाराजा सूरजमल शिक्षा संस्थान से ग्रेजुएशन कर रहा था। जबकि, रितेश मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला था। वह धौलाकुआं के वेंक्टेश्वर कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त कार चल रही दीक्षा के पास से लर्निंग लाइसेंस मिला है। उसकी अवधि खत्म हो चुकी है। पुलिस ने दीक्षा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+