दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर 15 किलो सोने के साथ पकड़े गए दो स्मगलर
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दो लोगों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मलेशिया का नागरिक भी है। उनके पास से 5 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है।

कस्टम अधिकारियों ने बताया, 'दोनों आरोपी कुआलालंपुर से आए थे। उन्होंने सामान के बीच में अखबारों में बंडल बनाकर सोने की छड़ें छुपा रखी थीं। जिनका वजन करीब 15 किलो है।'
दोनों आरोपियों की हरकतों पर शक होने पर कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोका था। बैगेज ट्रॉली के बीच में उन्होंने बड़ी चालाकी से सोना छुपा रखा था। आरोपियों में से एक भारतीय भी शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोना सीज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications