क्या 'तारक मेहता...' को मिल गए नए नट्टू काका? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई
नई दिल्ली। पिछले महीने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के मशहूर किरदार घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका का निधन हो गया था, जिसके बाद से शो में एक खालीपन नजर आ रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि तारक मेहता के मेकर्स ने शो के लिए नए नट्टू काका को ढूंढ लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बेहद तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही दावा किया जा रहा है कि वो ही नट्टू काका किरदार निभाएंगे, ऐसे में क्या है इसकी सच्चाई जानिए?

नट्टू काका को लेकर पोस्ट वायरल
दरअसल, वायरल तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि शो के गडा इलेक्ट्रॉनिक्स के अंदर की फोटो है। इस पोस्ट में एक तरफ दिवंगत एक्टर घनश्याम नायक हैं तो दूसरी तरफ एक बुजुर्ग शख्स कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे है। वहीं इस फोटो के कैप्शन में लिखा कि तो आपको क्या लगता है। इस वायरल पोस्ट को लेकर नट्टू काका के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस ने कहा- नट्टू काका की जगह कोई नहीं ले सकता
फैंस का कहना है कि घनश्याम नायक की जगह कोई नहीं ले सकता है। फिलहाल ये सीनियर एक्टर वाकई नए नट्टू काका हैं या नहीं इसपर अभी शो के मकर्स का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि नट्टू काका वाले कैरेक्टर की जगह खाली तो है लेकिन घनश्याम नायक की जगह लेना बड़ी चुनौती होगी।
लंबी बीमारी के चलते हो गया था निधन
मालूम हो घनश्याम नायक ने 3 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली है। उन्हें कैंसर था। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक्टर के निधन की जानकारी ट्विटर पर की थी। टीवी जगत समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने घनश्याम नायक के निधन पर अपना दुख जताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया था।

जानिए क्या है सच्चाई?
दैनिक भास्कर में छपि रिपोर्ट के मुताबिक जिसे शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है। वो नट्टू काका का किरदार नहीं निभाएंगे। वहीं सबसे खास बात यह है कि कुर्सी पर बैठे जिस शख्स की ये फोटो है, वो कोई और नहीं बल्कि गढ़ा इलेक्ट्रॉनिक के असली ऑनर हैं। बता दें कि शो में जेठालाल के शोरूम का नाम गढ़ा इलेक्ट्रॉनिक।












Click it and Unblock the Notifications