IAS Shailesh Yadav : Twitter पर इन मजेदार मीम्स के साथ 'DM शैलेश यादव सस्पेंड' टॉप ट्रेंड में शामिल
अगरतला, 29 अप्रैल। त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. शैलेश कुमार यादव चर्चा में है। वजह ये है कि इन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करवाने के नाम एक शादी समारोह में पंडित को थप्पड़ दिया और दूल्हा समेत मेहमानों को वहां से भगा दिया।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
दो दिन पुरानी इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें भी ट्रोल कर रहे हैं। 29 अप्रैल को तो #DM_शैलेश_यादव_ सस्पेंड हैशटैग मजेदार मीम्स के साथ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है।

यूपी के रहने वाले हैं आईएएस शैलेश कुमार यादव
पूरी कहानी ये है कि उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर निवासी डॉ. शैलेश कुमार यादव 2013 के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में पश्चिम त्रिपुरा जिले के डीएम पद पर कार्यरत हैं। इनके पास अगरतला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ का भी कार्यभार है।

त्रिपुरा में लागू है नाइट कर्फ्यू
देश में जहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। वहीं, त्रिपुरा भी इससे अछूता नहीं है। त्रिपुरा सरकार ने राज्य में तीस अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा रखा है। दो दिन पहले आईएएस शैलेश यादव पुलिस के बल के साथ अगरतला के मैरिज गार्डन में पहुंचे।

आईएएस ने दूल्हे को धक्का मारकर बाहर निकाला
यहां पर शादी हो रही थी, जिसमें कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा था। यह देखकर डीएम शैलेश यादव गुस्सा हो गए और शादी करवाने के लिए आए पंडित के थप्पड़ जड़ दिया। दूल्हे समेत अन्य लोगों को वहां से धक्का मारकर निकाल दिया।

पांच विधायकों ने की कार्रवाई की मांग
पूरी घटना के कई वीडियो वायरल होने के कारण सत्ताधारी पार्टी भाजपा के पांच विधायकों ने त्रिपुरा के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आईएएस डॉ. शैलेश कुमार यादव को निलंबित किए जाने की मांग की। इधर, सोशल मीडिया में यादव की इस कार्रवाई पर उन्हें जबरदस्त ट्रॉल किया गया।

डीएम यादव के निलंबन पर संशय
बता दें कि यूं तो सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए बताया जा रहा है कि त्रिपुरा के इस विवादित डीएम को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि इस संबंध में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, डीएम कार्यालय के पीए ने भी उनके निलंबन के संबंध में कोई सूचना होने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications