Trilokpuri Case: आरोपी पूनम बोली- 'वो मेरे बच्चों के साथ करता था गलत, इस वजह से हमने ऐसा किया'

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया है, जहां त्रिलोकपुरी में एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को फ्रिज में काटकर रखा दिया। फिर दोनों ने मिलकर अलग-अलग इलाकों में उसे फेंका। करीब 6 महीने बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। अब दोनों आरोपी गिरफ्त में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही।

 murder

वहीं जब दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी पूनम को लेकर जा रही थी, तो मीडिया ने उससे सवाल पूछने की कोशिश की। इस पर उसने कहा कि मृतक अंजन दास मेरे बच्चों के प्रति गलत इरादे रखता था। उसकी नीयत खराब थी, इस वजह मैंने ऐसा किया। मेरे बेटे ने उसे चाकू से मारा था, मैंने ऐसा नहीं किया। वहीं जब मीडिया वालों ने पूछा कि आपने भी मारा, तो पूनम ने कहा- नहीं। इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा कि आपने उसे कैसे मारा था, क्या आपको इस बारे में सब कुछ पता था, तो सवाल पर वो चुप हो गई।

मई में की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक दोनों ने मई में ही अंजन को मौत के घाट उतार दिया था। उन्होंने पहले उसे नशे की गोलियां दीं। इसके बाद उसको चाकू से मार डाला। शव को एकसाथ फेंकने के बजाए उन्होंने उसे काटकर फ्रिज में रख दिया। बाद में उसे पांडव नगर के नाले और मैदान में फेंका। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लग गए थे, जिस वजह से गुत्थी सुलझ गई।

कई महिलाओं से थे मृतक के संबंध
आरोपियों के मुताबिक कई महिलाओं से अंजन दास के संबंध थे। वो अपने सौतेले बेटे दीपक की पत्नी पर भी गलत नजर डालता था। ऐसे में दीपक उससे काफी ज्यादा नाराज था। इसी वजह से उसने अपनी मां के साथ मिलकर बाप को मारा डाला। फिलहाल पुलिस मृतक के शव का डीएनए टेस्ट करवा रही, क्योंकि उसके अलग-अलग टुकड़े अलग-अलग जगहों से बरामद हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+