दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरा इंजन, 40 मीटर तक लुढ़का

नई दिल्ली। दिल्ली के आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर एक बंद बिना ड्राइवर का डीजल इंजन अचानक से चल पड़ा। लगभग 40 मीटर लुढ़कने के बाद वह पटरी से उतर गया। आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले ओडिशा में 22 डिब्बों की एक्सप्रेस ट्रेन 10 किमी तक लुढ़कती चली गई थी। दिल्ली में यह हादसा शनिवार को 2:33 बजे आसपास हुआ। अचानक एक डीजल इंजन रेलवे ट्रैक पर लुढ़कने लगा। घटना के समय इंजन में कोई भी मौजूद नहीं था।

train

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि, यह घटना संभवता हैंड ब्रेक फेल होने के कारण हुई है। इंजन लुढ़कते हुए 40 मीटर तक चला गया। इस हादसे से ट्रेनों के परिचालन पर किसी भी तरह का कोई अवरोध नहीं आया है। ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि जब ट्रेन खड़ी होती है या फिर पार्क होती तो उसके हैंड ब्रेकों को लगा दिया जाता है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि, रोजाना दर्जनों ट्रेनों को जब पार्क किया जाता है तो उनमें हैंडब्रेक लगा दिए जाते हैं। आज तक इस तरह के हादसे नहीं हुए अगर पहियों पर ब्रेक सही से लग जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+