Tillu Tajpuriya मामला: दो साथी कैदी समेत अब तक 6 लोग गिरफ्तार, आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ी, 15 मई को पेशी
तिहाड़ जेल में पुलिस के सामने Tillu Tajpuriya की हत्या के मामले में Chavanni और Ata ur Rahman नाम के दो कैदियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अरेस्ट किया है। अब तक 6 लोग अरेस्ट हो चुके हैं। अपडेट जानिए

तिहाड़ जेल में Tillu Tajpuriya की हत्या मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। इस मामले में दो कैदियों - चवन्नी और अता-उर-रहमान (Chavanni and Ata ur Rahman ) को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, अता-उर-रहमान ने कथित तौर पर हत्या के हथियार को छिपाने में आरोपी की मदद की थी।
आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ी, 15 मई को पेशी
अरेस्ट किए जाने के अगले दिन टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस कस्टडी तीन दिनों के लिए बढ़ा दी। सभी 6 आरोपियों को 15 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
6 आरोपियों के नाम
- योगेश टुंडा
- दीपक डबास
- राजेश बवाना
- रियाज खान
- चवन्नी
- अता-उर-रहमान
टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया है कि चवन्नी ने कथित तौर पर सीसीटीवी को बेडशीट से ढका था। बता दें कि तिहाड़ में 100 से अधिक बार चाकू गोदकर टिल्लू की हत्या की गई।
अधिकारियों ने कहा, चवन्नी और रहमान तिहाड़ जेल की जेल संख्या आठ में भी बंद थे। यह वही जेल थी जहां प्रतिद्वंद्वी गिरोह के चार सदस्यों ने कथित तौर पर ताजपुरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को एक बार फिर तिहाड़ जेल पहुंचकर आरोपियों के साथ 2 मई का क्राइम सीन रीक्रिएट किया। बता दें कि ताजपुरिया की दो मई को तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पूरी घटना जेल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
ताजपुरिया की हत्या के बाद गुरुवार को तिहाड़ जेल में बड़े फेरबदल के तहत 99 जेल अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का विचलित करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।
वीडियो में देखा गया कि साथी कैदियों ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के मुख्य आरोपी- टिल्लू को वर्दीधारी जेलकर्मियों के सामने चाकुओं से गोद डाला। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप नहीं किया।
बाद में इस मामले में सहायक अधीक्षक समेत तिहाड़ जेल के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। समाचार एजेंसी ANI सूत्रों ने पहले एएनआई को बताया कि जेल प्रशासन ने गैंगवॉर की आशंका के कारण तिहाड़ के अंदर बंद खूंखार गैंगस्टरों की सूची बनाना शुरू कर दी है।
Recommended Video
खतरनाक कैदियों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने आगे कहा कि गोगी गिरोह के सदस्यों द्वारा टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मद्देनजर प्रशासन सभी कैदियों को अलग-अलग सेल में स्थानांतरित कर रहा है।
तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा, "कुल मिलाकर, तिहाड़ जेल में शीर्ष गैंगस्टर और उसके गुर्गों सहित हजार से अधिक कैदी हैं। इनमें मुख्य रूप से वे कैदी शामिल हैं, जो साइलेंट मोड में हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर अचानक हमला कर देते हैं।" उन्होंने कहा कि करीब 30-35 कैदी हैं, जिनकी सुरक्षा खतरे में है।












Click it and Unblock the Notifications