दिल्ली में चोरों के हौसले बुलंद, डिफेंस कॉलोनी स्थित बिल्डिंग में 4 दिनों में 2 बार चोरी की वारदात
दिल्ली में चोरों के हौसले बुलंद है। डिफेंस कॉलोनी में एक बिल्डिंग में चार दिनों में दो बार चोरी की वारदात हुई। पुलिल के हाथ अभी भी खाली हैं।

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके के एक बिल्डिंग में चार दिनों में दो बार चोरी की वारदात हुई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। डिफेंस कॉलोनी की एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कार्यकारी के आवास में चार दिनों में दूसरी बार चोरी हुई। हालांकि, पीड़ित ने अपना नाम नहीं बताना चाहा।
पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग
उन्होंने बेसबॉल के बल्ले से चोर का पीछा किया, लेकिन इससे पहले वह मोबाइल समेत कई कीमती सामान उड़ा कर भाग गया। इससे पहले 11 दिसंबर को हुई चोरी में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी समेत कुछ अन्य सामान चोरी कर लिए थे। एमएनसी के कार्यकारी ने अपने आईपैड और आईफोन के स्थानों को ट्रैक किया, लेकिन पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
बाथरूम की खिड़की से घुसा था चोर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित को पहले यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि चोर उनके घर में चोरी करने आया है। उन्हें लगा कि यह सपना है, जब चोर ने उनसे बात करना शुरू किया तो उन्हें लगा कि यह सपना नहीं है। इसके बाद तुरंत उन्होंने बिस्तर के पास पड़े बेसबॉल बैट को लिया और उसका पीछा किया। वह भागने में सफल रहा, क्योंकि उसने मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया था।
कई कीमती सामान किया पार
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर बाथरूम की खिड़की से घर में घुसा था। बाथरूम से पीड़ित की 74 वर्षीय मां के कमरे में घुस गया और उनका लैपटॉप, आईपैड, पर्स समेत अन्य सामान चुरा लिया। उसने इन्हें अपार्टमेंट के दरवाजे के बाहर एक बैग में रख दिया।
यह भी पढ़ें- साहब 'मुर्दे की चारपाई चोरी हो गई, नही मिली तो भटकती रहेगी बेटी की आत्मा', पिता की पुलिस से गुहार












Click it and Unblock the Notifications