साहब 'मुर्दे की चारपाई चोरी हो गई, नही मिली तो भटकती रहेगी बेटी की आत्मा', पिता की पुलिस से गुहार

उत्तरप्रदेश के बागपत ज़िले का जहां छपरौली कस्बे से मुर्दे की चारपाई चोरी हो गई। जिसे तलाशने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई हैं। परिवार के मुताबिक़ जब तक चारपाई नही मिलेगी तब उनकी बेटी की आत्मा को मुक्ति नही मिलेंगी।

khatiya stolen not found then the soul of daughter will keep on wandering father pleads to police

'कोतवाल साहब बेटी की आत्मा को मुक्ति नही मिलेगी, उसे मोक्ष दिला दो' ये सुनकर आपको अज़ीब लगेगा कि अपराधियों के साथ चोली दामन का साथ रखने वाली ख़ाकी का आत्मा और मुक्ति से क्या कनेक्शन हैं। दरअसल ये अजीबोग़रीब मामला हैं, उत्तरप्रदेश के बागपत ज़िले का जहां छपरौली कस्बे से मुर्दे की चारपाई चोरी हो गई। जिसे तलाशने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई हैं। परिवार के मुताबिक़ जब तक चारपाई नही मिलेगी तब उनकी बेटी की आत्मा को मुक्ति नही मिलेंगी।

khatiya stolen not found then the soul of daughter will keep on wandering father pleads to police

जिस चारपाई पर ली अंतिम सांस वहीं दिलाएगी मुक्ति
दरअसल उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति सतेंद्र की बेटी टीना की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक जिस चारपाई पर टीना ने अंतिम सांस ली थी। उसे घर के बाहर उलटा कर के खड़ा किया गया था। बता दें कि हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद गंगाजल से पवित्र कर उस चारपाई को अंदर किया जाना था। लेकिन इसी बीच वह चारपाई चोरी हो गईं। जिसके बाद परिजनों का तर्क हैं कि जब तक वह चारपाई नही मिलेगी तब तक उनकी बेटी की आत्मा को मुक्ति नही मिलेगी और वह भटकती रहेगी।

khatiya stolen not found then the soul of daughter will keep on wandering father pleads to police

थाने में लगाई बरामदगी की गुहार
वही परिजनों ने थाने पहुंचकर फ़रियाद लगाई हैं, कि उनकी बेटी को मुक्ति मिले इसलिए चारपाई को बरामद करा दे। हालाकि थाना प्रभारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामलें की जांच कराई जा रही हैं। परिवार से भी सहयोग करने के लिए कहा गया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेती है और परिवार की आस्था का कितना ख्याल रखती है।
मुर्दे की चारपाई चोरी होने की इस अजीबोगरीब घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस चोरी की घटना को छोटी चोरी सोंचकर नजरअंदाज न करें क्योंकि पहली बात तो यह उस परिवार की भावनाओ और उनकी मृत बेटी की मुक्ति से जुड़ा मामला है और दूसरी बात इस घटना ने यह साफ़ कर दिया है कि इस क्षेत्र में चोरों की चहलकदमी है जिसपर पुलिस को ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+