दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टॉवर को किया गया शुरू, प्रदूषण को कम करने में मिलेगी मदद

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टावर जोकि कार्यरत नहीं था, उसे ठीक कराने के बाद चला दिया गया है। इस स्मॉग टॉवर के शुरू होने से प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सरकार को निर्देश दिया था कि इस स्मॉग टॉवर को ठीक कराया जाए क्योंकि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है और यह गंभीर की श्रेणी में पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्देश देगी हमारी सरकार उसका पालन करेगी।

Smog Tower

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि हम चाहते हैं कि पराली को जलाना बंद किया जाए, हमे नहीं पता कि आप यह कैसे करें, यह आपकी जिम्मेदारी है। लेकिन यह बंद होना चाहिए। इसके लिए तत्काल कुछ करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धूलिया ने प्रदूषण के मसले पर सुनवाई के दौरान यह बात कही।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सरकार को निर्देश दिया है कि वह तत्काल पराली जलाने को रोके। साथ ही कोर्ट ने इसे लागू करने के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है और कहा कि इसे लागू कराने के लिए आप जिम्मेदार होंगे। जस्टिस कौल ने कहा कि वीकेंड में पंजाब जाते वक्त मैंने देखा कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पराली को जलाया जा रहा था।

इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी कहा है कि पंजाब के उन किसानों को एमएसपी ना दें जो पराली जला रहे हैं, साथ ही ऐसे तरीके निकालें जिससे किसान पराली जलाने की बजाए दूसरे विकल्प को चुनें। सरकार मिलेट्स को प्रमोट कर रही है, आखिर इसे क्यों नहीं प्रमोट करती है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को फिर से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+