दिल्ली की मंडियों में सब्जियों के दाम बढ़े, विक्रेता बोले- बारिश और पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से हुआ है ऐसा
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। जिसका असर फल-सब्जी की मंडियों पर भी पड़ा। राजधानी दिल्ली की फल-सब्जी की मंडियों में अब खरीदारी को पहले जितनी भीड़ नजर नहीं आ रही। यहां आज़ादपुर मंडी में जो सब्जियां मिल रही हैं, उनके दाम बढ़ गए हैं। इस बारे में सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि, बेमौसम बारिश की वजह से सब्ज़ियां खराब होने से दाम बढ़े हैं।

Recommended Video
दिल्ली में एक सब्ज़ी विक्रेता ने कहा, "भारी बारिश और पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्ज़ियां महंगी हुई हैं। हमें इससे दुख होता है कि आए रोज पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ जाते हैं। इसलिए महंगाई भी बढ़ती है।"

इसी तरह गाजीपुर मंडी में भी सब्जियों के भाव बढ़े हैं। जब बारिश हो रही थी तो यहां जलभराव हो गया था। लगातार हुई बरसात की वजह से राजधानी दिल्ली की गाज़ीपुर मंडी में जलभराव इतना ज्यादा हो गया कि लोग तख्तों पर बिक्री करते नजर आए। लोगों से भरी रहने वाली गाज़ीपुर मंडी में खरीदारों की भीड़ नजर नहीं आई।

बारिश के दिनों मंडी वाले रूट पर पानी भर गया। साथ ही यहां कई मुख्य मार्गों पर भी लोगों को निकलने में दिक्कत होने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, राजधानी में निचले इलाकों की संड़कें पानी में डूबी हुई हैं, वहीं फल-सब्जी की मंडियों में कीचड़ हुई पड़ी है। न्यूज एजेंसी ने मंडी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। आप देख सकते हैं कि वहां कैसे हालत हैं।













Click it and Unblock the Notifications