Delhi Metro: ट्रेवल करें, ट्रबल नहीं, दिल्ली मेट्रो ने मीम शेयर कर जारी की एडवाइजरी
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आए दिन अजीबो-गरीब घटनाएं देखने को मिलती हैं। डांस, मेकअप से लेकर रिल्स बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे निपटने के लिए दिल्ली मेट्रो ने शानदार पहल की है। यात्रियों को सलाह देते हुए एक मीम शेयर किया है।
उन्होंने एवेंजर्स फिल्म का एक सीन भी दिखाया है। साथ ही दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि ट्रेवल करें, ट्रबल नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो में ट्रेवल करें, ट्रबल नहीं। यानी आप किसी के लिए मुसीबत न बनें। आप सहज यात्रा करें।

साथ ही उन्होंने मेट्रो कोच के अंदर या प्लेटफार्मों पर डांस करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए एक एडवाइजरी भी जारी की है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस मीम में एवेंजर्स फिल्म का एक सीन दिखाया गया है। जहां क्रिस इवांस द्वारा अभिनीत कैप्टन अमेरिका, टेसेरैक्ट को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हाइड्रा के जासूसों के साथ लड़ाई में शामिल हो जाता है। इस प्रतिष्ठित क्षण को डीएमआरसी ने मेट्रो के अंदर डांस वीडियो या रील फिल्माने के प्रति यात्रियों को सावधान किया है। साथ ही कहा कि ऐसी गतिविधियों से दूसरे यात्री परेशान होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications