सुप्रीम कोर्ट के बाहर हिन्दू संगठन के युवकों ने फोड़े पटाखे, लगाए जय श्रीराम के नारे
supreme court ban on crackers some people burst crackers outside court सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवकों ने फोड़े पटाखे, लगाए जय श्रीराम के नारे
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर में पटाखो की ब्रिकी पर बैन के विरोध में कुछ युवकों ने मंगलवार शाम को कोर्ट परिसर के बाहर नारेबाजी की और पटाखे जलाए। मंगलवार शाम को न्यायालय के बाहर कुछ युवकों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े। इन लोगों ने खुद को आजाद हिंद फौज और हिंदू हेल्पलाइन से जुड़ा बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पटाखे जला रहे युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।


20 लोगों को हिरासत में लिया गया
दिल्ली के डीसीपी बी के सिंह ने कहा कि 20 सदस्यों को तिलक मार्ग पुलिस थाने में सेक्शन 65 के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इन युवकों को देर रात छोड़ दिया। इन युवकों ने कहा कि पटाखों पर बैन हिन्दुओं के खिलाफ है, इसलिए वो इसका विरोध कर रहे हैं।

दिल्ली में लगे विरोध में पोस्टर
पटाखो पर बैन के खिलाफ दिल्ली में रविवार रात कई सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए। इसमें से एक पोस्टर पर लिखा है 'याकूब मेमन के लिए खुलता है कोर्ट, बच्चों की फुलझड़ी के लिए सुनवाई नहीं एक दूसरे पोस्टर में लिखा गया है 'याकूब मेमन के लिए सुप्रीम कोर्ट रात को दो बजे सुनवाई करता है, छोटे बच्चों की फुलझड़ी जलाने पर कब सुनवाई होगी।' एक और पोस्टर में कहा गया है कि कोर्ट में करोड़ों मुकदमें हैं लेकिन जज साहब को जलीकट्टू, दीपावली और हर त्योहार पर सुनवाई के लिए समय मिल जाता है।' आईटीओ पर जहां पोस्टर लगा है, दिल्ली पुलिस का हेडक्वॉर्टर उसके बिल्कुल पास है।

त्रिपुरा के राज्यपाल अजान से जोड़ चुके बैन को
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखो की बिक्री बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रामदेव ने हाल ही कहा है कि ये फैसला हिन्दुओं के खिलाफ है। वहीं त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फैसले का मखौल उड़ाने के अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओ की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे!' इतना ही नहीं रॉय ने ये भी कहा है कि अजान का प्रदूषण भी देखना चाहिए, सिर्फ पटाखो का ही नहीं।












Click it and Unblock the Notifications