NEET पेपर लीक को लेकर NSUI के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, NTA कार्यालय के भीतर घुसे छात्र

NEET Exam 2024 में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने इस मुद्दे को लेकर एनटीए पर धांधली का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के कई सदस्य दिल्ली में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के मुख्य कार्यालय में घुस गए और दफ्तर के गेट को अंदर से बंद कर दिया।

नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दिल्ली में एनएसयूआई के सदस्य हाथों में जंजीरें और ताले लिए प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने दिल्ली के ओखला स्थित एनटीए कार्यालय पर धावा बोला और दफ्तर के अंदर घुस गए।

Strong demonstration by NSUI delhi students

विरोध में शामिल एनएसयूआई के सदस्यों को "एनटीए बंद करो" के नारे लगाते हुए सुना गया। विरोध के दौरान एनटीए दफ्तर में प्रवेश करने के बाद प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मार्च भी किया।

दोपहर में एनएसयूआई के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में एनटीए के कार्यालय में घुस गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

एनएसयूआई सदस्यों और छात्रों ने एनटीए बंद करो की जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई ने एनटीए के दफ्तर पर ताला जड़ दिया। उन्होंने ताला जड़ने के फोटो और वीडियो जारी किए। वरुण चौधरी ने एनटीए पर शिक्षा मंत्री को उचित कार्रवाई करने की मांग पर जोर दिया।

वहीं दूसरी ओर संसद का घेराव करने पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर रोकने की कोशिश की। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष के चलते पुलिस की लाठीचार्ज के चलते कई लोग घायल हुए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+