दिल्ली में आज से खुल गए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम, एथलीट्स बोले- अब खुले में तैयारी होगी

नई दिल्ली, 5 जुलाई: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम खुल गए हैं। कोविड-19 के संक्रमण के कारण सरकार द्वारा लॉकडाउन की पाबंदियां लगाई थीं, जो कि अब हटाई जा रही हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा इस बारे में औपचारिक घोषणा की गई। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम खोले जाने से पहले दिल्ली में योग सेंटर और बैंक्वेट हॉल भी खोले गए थे। वहीं, कम भीड़-भाड़ वाले आयोजनों को भी अनमुति दे दी गई। अब शादियों में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है।

Recommended Video

    Delhi Unlock: आज से खुल जाएंगे Stadium-Sports Complex, इन Guidelines के साथ | वनइंडिया हिंदी
    Sports stadiums Delhi

    दिल्ली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-स्टेडियम खुले
    आज से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम खुलने से दिल्ली में कई जगहों पर एथलीट्स दौड़ते हुए नजर आए। एक नेशनल एथलीट प्रथम ने दिल्ली में कहा, "जब से कोरोना लॉकडाउन लगा था, तभी से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। घूमना-फिरना बंद हो गया था। शारीरिक अभ्यास करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल रहा था। अब स्टेडियम खुलने से हम खुश हैं। खुली हवा में सांस ले रहे हैं।"

    Sports stadiums Delhi

    दिल्ली मेट्रो वाली पाबंदियां भी कम हुईं
    डीडीएमए ने दिल्ली मेट्रो में लगी पाबंदियों को भी कम से कम एक हफ्ते के लिए हटाने का फैसला किया है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा नहीं की। एक अधिकारी ने कहा कि, जब तक मुख्यमंत्री कार्यालय या उपराज्यपाल सचिवालय डीडीएमए की सिफारिशों को मंजूरी नहीं दे देते, तब तक कोचों में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ मेट्रो का संचालन होगा। दिल्ली मेट्रो के कोच वर्तमान में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाए जा रहे हैं। यानी कि, 8 कोच वाली मेट्रो के एक कोच में जहां 2,400 लोगों को ले जाने की क्षमता होती है उसमें अब केवल 250-300 व्यक्ति ही सफर कर रहे हैं। डीएमआरसी ने 14 जून को दिल्ली सरकार को और ज्यादा ढील देने के लिए पत्र लिखा था।

    गौरतलब हो कि, दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई के बीच में लॉकडाउन लगाया गया था, वहीं 31 मई से राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+