OPINION: दिल्ली सरकार की स्कूलों के लिए खास पहल, बच्चों के मेंटल हेल्थ का होगा विकास

दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा को मजबूती के देने के लिए हाल के कुछ वर्षों में कई अहम कदम उठाए गए हैं। बच्चों के लिए किताबों का बोझ करने के अलावा सरकार अब पढ़ाई के दौरान तनाव से बचाने के लिए अहम कदम उठाने जा रही है। नई पहल बच्चों की मानसिक स्थिति को मजबूत के लिए अहम मानी जा रही है। इस खास स्कीम के जरिए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को ब्लू-प्रिंट तैयार करने के निर्देश किए हैं।

Atishi Marlena

पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर शिक्षा से जोड़ने का प्रयास
स्कीम के जरिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे के मेंटल-इमोशनल वेल-बीइंग को बेहतर बनने को लेकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने क्लीनिकों में तैनात स्कूल साइकोलॉजिस्ट व ईवीजीसी काउन्सलर्स से चर्चा की। शिक्षा मंत्री आतिशी के एक बयान के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के जरिए छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर उन्हें फिर से कैसे पढ़ाई से जोड़ा जा सकता है।

क्या है प्लानिंग?

दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते हेल्थ एक्सपर्ट्स से चर्चा की थी। जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि काउंसलिंग के जरिए स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ को बेहतर कर उन्हें फिर पढ़ाई से जोड़ा जा सकता है। सरकार की नई स्कीम की बात करें तो पिछले एक साल में दिल्ली सरकार ने पायलट फेज के तहत 20,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स की काउंसलिंग कराई थी। जिमें सरकार की ओर से 20 स्कूलों में मनोरोग विशेषज्ञों की नियुक्तियां की गई। इसमें साइकोलॉजिस्ट्स ने बच्चों की मानसिक स्थिति को परखते हुए समस्याओं को दूर करने के उपाए बताए। स्टूडेंट्स में पढ़ाई और दूसरी वजहों से होने वाले स्ट्रेस को से कैसे बचाया जा सके इस पर एक्सपर्ट्स ने चर्चा की।

क्यों जरूरी है बच्चों की काउंसलिंग?
कम उम्र से ही विभिन्न कारणों से बच्चों में तनाव देखने को मिलता है। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य की लेकर बहुत ज्यादा जागरूकता नहीं है। यही कारण है कि सही समय से उपचार न मिलने के कारण ये समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों का तन के साथ-साथ मन का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक, बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है जब वो मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो। पायलट फेज की सफलता के बाद दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में छात्रों की काउंसलिंग कराए जाने को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+